ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ICC T20 वर्ल्ड कप विवाद :’बैक-चैनल बातचीत’?

UB India News by UB India News
February 4, 2026
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
ICC ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, भारत से हार के बाद लगाई थी गुहार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बना गतिरोध अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के लिए बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है. Revsportz के रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के रुख पर पर्दे के पीछे बातचीत करने को कहा है. सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने वाले इमरान ख्वाजा को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे पाकिस्तान को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खेलने के लिए राजी करने की कोशिश करें. माना जा रहा है कि ICC इस पूरे मामले में ख्वाजा को एक तरह से “शांतिदूत” की भूमिका में देख रहा है.

पाकिस्तान के फैसले से ICC हैरान

पाकिस्तान ने रविवार को यह ऐलान किया था कि वह T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करेगा. हालांकि, अब तक PCB की ओर से इस फैसले को लेकर ICC को कोई आधिकारिक पत्र या स्पष्ट कारण नहीं भेजा गया है.

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

PCB को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

इस बीच PCB से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आगाह किया है कि अगर 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया गया, तो टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर जियोस्टार (JioStar) की ओर से कानूनी कार्रवाई हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले से हटने का फैसला किया है, लेकिन इस संबंध में ICC को औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है.

पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर के नुकसान का खतरा 

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ICC पाकिस्तान का पूरा सालाना रेवेन्यू शेयर रोक सकता है, जिसकी रकम करीब 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है. यही पैसा बाद में ब्रॉडकास्टर को मुआवजे के तौर पर दिया जा सकता है. PCB के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जानकारी देने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली थी, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड गंभीर परिणामों के लिए खुद को तैयार मान रहा है.

अपील का रास्ता भी मुश्किल

PCB सूत्रों का कहना है कि अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है और भारत के खिलाफ नहीं खेलता, तो उसे सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं झेलना पड़ेगा, बल्कि ICC के विवाद समाधान तंत्र (DRC) में जाकर भी राहत मिलने की संभावना बेहद कम है. ICC की यह समिति अपने ही फैसलों के खिलाफ अपील सुनने के लिए जानी नहीं जाती.

न्यूट्रल वेन्यू का तर्क बेदम?

एक अन्य PCB अधिकारी ने यह भी माना कि पाकिस्तान के लिए स्थिति इसलिए भी मुश्किल हो सकती है क्योंकि वह अपने सभी मैच भारत में नहीं, बल्कि न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका में खेल रहा है. इसके अलावा, यह तर्क भी दिया जा रहा है कि भारतीय सरकार ने पाकिस्तान में खेलने से जरूर इनकार किया है, लेकिन न्यूट्रल स्थानों पर एशिया कप या ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से भारत को कभी नहीं रोका गया.

अब सबकी निगाहें ICC और इमरान ख्वाजा की कोशिशों पर टिकी हैं कि क्या भारत-पाकिस्तान का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा या फिर यह विवाद T20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारी पड़ जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

Next Post
ज्ञान, विज्ञान और अरमान का बजट… 3.47 लाख करोड़ से संवरेगा बिहार……

ज्ञान, विज्ञान और अरमान का बजट... 3.47 लाख करोड़ से संवरेगा बिहार......

बिहार की महिलाएं होंगी अधिक ताकतवर, जानिए बजट पर क्या बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

महिला सशक्तिकरण, रोजगार, उद्योग, एनर्जी पर फोकस, दोनों डिप्टी CM के विभाग का बजट बढ़ा........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend