ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स ने 487 अंकों की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

UB India News by UB India News
February 5, 2026
in TAZA KHABR, कारोबार
0
सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंगलवार को जोरदार तेजी के बाद आज बुधवार को बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 487.07 अंकों (0.58 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 83,252.06 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने 52.50 अंकों के नुकसान के साथ 25,675.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बुधवार को शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में भारी-भरकम गिरावट देखी गई। बताते चलें कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद मंगलवार को बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था। कल, सेंसेक्स 3656.74 अंकों (4.48%) की उछाल के साथ 85,323.20 अंकों पर और निफ्टी 1219.65 अंकों (4.86%) की बंपर तेजी के साथ 26,308.05 अंकों पर खुला था।

टेक महिंद्रा के शेयरों में 6.13 प्रतिशत की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की, जबकि बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़ोतरी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। आज, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 6.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बुधवार को कैसी रही सेंसेक्स के शेयरों की शुरुआत

हफ्ते के तीसरे दिन, सेंसेक्स की बाकी शेयरों में एनटीपीसी 1.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.01 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.93 प्रतिशत, आईटीसी 0.89 प्रतिशत, टाइटन 0.80 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.71 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.67 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.62 प्रतिशत, एलएंडटी 0.61 प्रतिशत, सन फार्मा 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.36 प्रतिशत, ट्रेंट 0.35 प्रतिशत, बीईएल 0.35 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.21 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.16 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

आईटी सेक्टर के शेयर क्रैश

जबकि, एचसीएल टेक के शेयर 6.07 प्रतिशत, इंफोसिस 5.98 प्रतिशत, टीसीएस 5.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.11 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.51 प्रतिशत, इंडिगो 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.29 प्रतिशत, एटरनल 0.29 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

Next Post
RBI ने ब्याज दर आधा फीसदी घटाकर 5.50% की, 5 महीने में तीसरी बार कम हुआ रेपो रेट

RBI MPC की बैठक से पहले धड़ाम हुआ रुपया, US से ट्रेड डील के बावजूद क्यों खोई तेजी?

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर बंधी उम्‍मीद………..

ट्रेड डील के बाद भारत-अमेरिका के बीच बड़ी मीटिंग, एस जयशंकर की बेसेंट और रूबियो से मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend