भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। आम बजट के दिन (01 फरवरी) को भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स ने 3200 तो तो निफ्टी ने 1200 अंकों की बड़ी छलांग लगाई।
बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,656.74 अंक बढ़कर 85,323.20 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 1,219.65 अंक बढ़कर 26,308.05 पर पहुंच गया। कारोबार शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद 11 बजे भी बाजार में तेजी बनी हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध अधिकांश कंपनियों के शेयर में तेजी बरकरार है।
रिलायंस-अदाणी समेत इन शेयरों में आई तेजी
18 फीसदी टैरिफ घटने और व्यापार समझौते पर सहमति का असर शेयर बाजार में दिन की शुरुआत से ही देखने को मिला। रिलायंस-अदाणी समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। जानकारी के मुताबिक अडानी पोर्ट का शेयर 6.91 प्रतिशत तक उछल। दिग्गज कंपनी रिलायंस का शेयर भी 4 फीसदी की तेजी के साथ नजर आया।

बढ़त के साथ हुआ बंद शेयर बाजार
बजट वाले दिन भारी गिरावट झेलने के बाद सोमवार (02 फरवरी)को शेयर बाजारों में तेजी आई और बेंचमार्क सेंसेक्स 943 अंक चढ़ गया। ब्लू-चिप तेल और गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में उछाल देखने को मिला।
- 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत बढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ।
- दिन के दौरान, यह 1,009.31 अंक या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 81,732.25 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
- 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत चढ़कर 25,088.40 पर बंद हुआ।
- दिन के दौरान इसमें 282.65 अंक या 1.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 25,108.10 पर पहुंच गया।
आज सर्राफा बाजार में भी तेजी, चांदी की दरों में ₹21000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति और टैरिफ में 18 फीसदी की कटौती का बड़ा असर शेयर बाजार के साथ अब कमोडिटी मार्केट पर भी दिख रहा है। बीते पांच कारोबारी दिनों में लगातार गिरने के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में करीब 6050 रुपये की तेजी देखी गई। वहीं चांदी के भाव में 9 फीसदी की तेजी के साथ 20940 रुपये का उछाल आया।
दर्ज की गई थी भारी गिरावट
इससे पहले सोमवार (02 फरवरी) को अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई और यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। पिछले तीन सत्रों में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से लगभग 36 प्रतिशत गिरी थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 12,800 रुपये गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।