ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के बजट सत्र का आज पांचवां दिन , विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

UB India News by UB India News
February 4, 2026
in सांसद
0
संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है। दोनों सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। पहले दिन चर्चा की शुरुआत होने के बाद कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान के बाद विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए। हालांकि, राहुल ने अपने भाषण में कुछ ऐसे तथ्यों का उल्लेख किया, जिसका सत्ता पक्ष की तरफ कड़ा विरोध किया गया। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 45 मिनट से अधिक समय तक हुए इस हंगामे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के बयानों पर आपत्ति दर्ज कराई। स्पीकर ओम बिरला ने भी कहा कि किसी भी मैगजीन, किताब या अखबार में छपे विषयों पर सदन में चर्चा की अनुमति नहीं है। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध नहीं थमा और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शाम करीब पांच बजे स्थगित कर दी गई।

आज सुबह भी 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हंगामा कर रहा है।  हंगामा न थमने पर चंद मिनटों के बाद ही स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। राज्यसभा में अहम विधायी कामकाज निपटाए जा रहे हैं।

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू किया। पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है जैसे भारत की राजधानी नई दिल्ली से हटकर वॉशिंगटन डीसी हो गई है और प्रधानमंत्री मोदी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। भारत के सभी फैसलों की जानकारी हमें वॉशिंगटन डीसी और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों से मिल रही है, जो खुद ऐलान कर रहे हैं।

प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी हमें परेशान कर रही है। यह देश के स्वाभिमान के खिलाफ है, उसकी संप्रभुता के खिलाफ है और उसके गौरवशाली इतिहास के भी खिलाफ है। कार्रवाई कीजिए और सच बोलिए। हम यह सच आपसे भारतीय संसद में, देश की राजधानी दिल्ली में सुनना चाहते हैं। कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर देश और संसद के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा- अब ऐसा पैटर्न लग रहा है कि हमारी सरकार या हमारे PM के जरिए भारत को पता नहीं चलता कि क्या हो रहा है या डील क्या है। चाहे वह सीजफायर की घोषणा हो या ट्रेड डील की घोषणा। ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ही सारी घोषणाएं कर रहे हैं। तो क्या हमने राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है? क्या हमारी अपनी कोई पहचान नहीं है? माथेर ने कहा कि हमें कई चीजो पर क्लैरिटी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रम्प कहते हैं कि भारत रूस से नहीं बल्कि वेनेज़ुएला और अमेरिका से तेल खरीदने वाला है। एग्रीकल्चर सेक्टर को खोला जाएगा। तो, हमारे किसानों की सुरक्षा क्या है? वे यह भी कहते हैं कि भारतीय बाजार में अमेरिकी सामानों पर टैरिफ जीरो होगा, जब संसद का सत्र चल रहा हो, तो संसद और भारत के लोगों का विश्वास जरूर जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसलिए ट्रम्प EU डील और अमेरिका के साथ ट्रेड डील को संसद में पेश कर सकते हैं। हम संसद में इस पर चर्चा कर सकते हैं और सरकार को समझाने दें। हम सच में चाहते हैं कि हमें यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति से सुनने के बजाय अपने लोगों से सुनने को मिले।

बजट सत्र में इन बिलों पर चर्चा संभव

बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा। यह 2 अप्रैल को खत्म होगा। 28 जनवरी से शुरू हुआ पहला चरण 13 फरवरी को खत्म होगा। इसके बाद दूसर चरण 9 मार्च को शुरू होगा। लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 शामिल हैं। इन विधेयकों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या प्रवर समितियां जांच कर रही हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
बिहार बजट : सात निश्चय-3 के संकल्पों को जमीन पर उतार बिहार का नया भविष्य गढ़ने का वादा ,बजट की वो 20 बड़ी बातें

बिहार बजट : सात निश्चय-3 के संकल्पों को जमीन पर उतार बिहार का नया भविष्य गढ़ने का वादा ,बजट की वो 20 बड़ी बातें

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 टीचर भर्ती रद्द करने का फैसला रहेगा बरकरार

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज 'खास' होगी सुनवाई ,ममता बनर्जी ने उतारी वकीलों की फौज, CJI करेंगे सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend