ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज से हुई शुरुआत ,राज्यपाल के अभिभाषण बाद विधानसभा की कार्रवाई कल 11 बजे तक स्थगित

UB India News by UB India News
February 3, 2026
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज से हुई शुरुआत ,राज्यपाल के अभिभाषण बाद विधानसभा की कार्रवाई कल 11 बजे तक स्थगित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हुई। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इससे पहले सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 30 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। लॉ-एंड- ऑर्डर पर बोलते समय राज्यपाल मुस्कुराते दिखे, वहीं नीतीश और तेजस्वी भी हंस पड़े।

राज्यपाल ने कहा, ‘बिहार में कानून का राज है। नीतीश सरकार ने हर सेक्टर के विकास के लिए काम किया। चाहे वो स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या महिला सशक्तिकरण। प्रदेश में आज सड़कों का जाल है। नए एक्सप्रेस वे बन रहे हैं।’ राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा,’बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।’

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है। वो व्हील चेयर से सदन पहुंचे। CM ने उनका हालचाल पूछा। दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही कल मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बजट सत्र के हाईलाइट्स

  • अख्तरुल ईमान ने कहा, हमें अपने धर्म का सम्मान करना चाहिए। मैंने अजान की आवाज कम करने की बात कही, मस्जिद से लाउस्पीकर उतारने वाले अब मंदिर और गिरिजाघर के लिए ये बात कहकर दिखाएं।
  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। जब CBI को जांच दे दी गई है तो क्यों हल्ला कर रहे हैं।
  • लेफ्ट के विधायक संदीप सौरभ NEET स्टूडेंट के सपोर्ट में पोस्टर लेकर पहुंचे। सरकार पीड़ित परिवार पर दबाव बना रही है। हमें CBI जांच पर भरोसा नहीं। सुप्रीम कोर्ट के जज के अंदर जांच होनी चाहिए।
  • बजट को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा, केंद्र सरकार ने झुनझुना थमा दिया है। बिहार को बजट में कुछ नहीं मिला। इन लोगों की अब कहीं सुनवाई नहीं है।
  • राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान CM ने तेजस्वी का हालचाल पूछा। तेजस्वी ने इशारों में कहा, ठीक है।
  • अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायक ने कहा, NEET छात्रा को इंसाफ कब मिलेगा। राज्यपाल कुछ देर के लिए रुके फिर बोलने लगे।
  • राज्यपाल ने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार ने हिंदू-मुस्लिम दोनों का विकास किया, जिस पर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान खड़े हुए और विरोध करने लगे। राज्यपाल ने इशारों में उन्हें बैठने को कहा।

राज्यपाल के अभिभाषण की 5 बड़ी बातें

  • कानून व्यवस्था पर तेजी से काम हुआ: 24 नवंबर 2005 को नई सरकार बनने से पहले बहुत कम काम हो पाया। इसके बाद बहुत तेजी से काम शुरू किया गया है। अब राज्य में कानून का राज है। सरकार अपराध नियंत्रण और लॉ-एंड-ऑर्डर पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
  • पुलिस बल की संख्या अब 1 लाख 30 हजार: 2005 से पहले पुलिस बल की संख्या बहुत कम थी। इसके बाद पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई है। पुलिस बल की संख्या 1 लाख 30 हजार हो गई है। बिहार में महिला पुलिस बल की संख्या देश में सबसे ज्यादा है।
  • अब सांप्रदायिक सद्भावना का माहौल है: बिहार में सांप्रदायिक सद्भावना का माहौल है। राज्य सरकार ने साल 2006 से ही मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तानों की घेराबंदी की योजना शुरू की गई है। इसमें संवदेनशील कब्रिस्तानों की भी घेराबंदी की जा रही है। अब समाज में शांति एवं सद्भाव का वातावरण है। इसी तरह से राज्य में हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी की गई है। इससे मंदिर में चोरी, आदि की घटनाएं नहीं हो रही हैं।
  • हर घर में एक महिला को 10 हजार दिए गए: मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत हर घर में एक महिला को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। जिन महिलाओं का रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
  • सरकार महिलाओं के लिए लगातार काम रही है: राज्य में महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी। अब स्वयं सहायता समूहों की संख्या लगभग 11 लाख हो गई है। जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गई है। शहरों में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 41 हजार हो गई है।

NEET छात्रा रेप-मौत केस पर विपक्ष का प्रदर्शन

इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने नीट छात्रा रेप-मौत केस को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लेकर परिसर में प्रदर्शन करते नजर आए।

वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मामले पर सरकार की ओर से राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ‘केस CBI को सौंप दिया गया है, आरोपी नहीं बचेंगे।’

तेजस्वी ने पैर के अंगूठे का नाखून निकलवाया है

तेजस्वी यादव ने 24 दिसंबर को अपने पैर के अंगूठे का नाखून निकलवाया है, इसलिए वे व्हील चेयर पर सदन में पहुंचे हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 26 जनवरी को भी तेजस्वी गणतंत्र दिवस के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाई वीरेंद्र ने कहा, तेजस्वी यादव को डॉक्टर ने रेस्ट करने की सलाह दी है। इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा, वे सदन में नहीं आने के बहाने ढूंढ रहे हैं।

कल आएगा बिहार का बजट

3 फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर परिचर्चा और मतदान किया जाएगा। 27 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी।

सरकार नीट छात्रा केस पर जवाब देः मीसा भारती

दिल्ली में संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, “बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है। अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया। बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था। नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से जांच नहीं हो रही है। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जबाव दे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू ,18 घंटे चलेगी चर्चा,  राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा……….

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू ,18 घंटे चलेगी चर्चा, राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही हंगामा..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend