आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर परपटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी समारोह में मौजूद हैं। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में 21 टुकड़ियों की भव्य परेड और 12 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। परिवहन विभाग की झांकी पहले, कृषि विभाग की दूसरी और ऊर्जा विभाग की झांकी तीसरे नंबर पर रही। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया। गांधी मैदान निकलने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
गांधी मैदान में बेस्ट प्रोफेशनल परेड का पुरस्कार STF को दिया गया। नन प्रोफेशनल कटेगरी में NCC आर्मी बॉयज को पुरस्कार मिला। बेस्ट प्लाटून कमांडर प्रोफेशनल के लिए SSB और नन प्रोफेशनल में NCC को पुरस्कार के लिए चुना गया। पटना के गांधी मैदान के समारोह में एक से एक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। परिवहन, कृषि, ऊर्जा, लोक कला एवं संस्कृति के अलावा कई और विभागों ने अपनी आकर्षक झांकियों को पेश किया। इस दौरान सभी लोगों ने इन झांकियों का खूब लुत्फ उठाया। ऊर्जा विभाग को झांकी में दुसरा पुरस्कार मिला। कृषि विभाग झांकी में तीसरे नंबर पर रहा। इसमें बाजी परिवहन विभाग ने मारी। परिवहन विभाग को झांकी में टॉप यानी नंबर वन घोषित किया गया।
इधर, राबड़ी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास दोनों जगहों पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने झंडा फहराया। तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नजर नहीं आएं। रबड़ी आवास और एक पोलो रोड दोनों हो आवास पर लालू यादव ने ही झंडा फरहाया, तेजस्वी कही नजर नहीं आए।रबड़ी आवास और एक पोलो रोड दोनों हो आवास पर लालू यादव ने ही झंडा फरहाया, तेजस्वी कही नजर नहीं आए।
वहीं, पटना के बीजेपी दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने टोक दिया। जिसके बाद उन्होंने जूता उतारा।
गांधी मैदान में समारोह में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, अगले 5 साल में राज्य के एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इसके पहले अभी तक 10 लाख को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिए गए हैं।अब राज्य के किसी भी कोने से लोग पटना 5 घंटे में पहुंच रहे हैं।
गवर्नर ने कहा, ’27 जिलों में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का पूरा हो जाएगा। 2005 में राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब यह 12 हो गया है। 2006 में ग्राम पंचायत और 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण से महिला सशक्त हुई हैं।
जीविका से जुड़ी एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपए दिए गए हैं। बेहतर रोजगार के लिए 2 लाख तक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक प्रखंड एक एक आदर्श स्कूल होंगे। हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज होगा।
राज्यपाल बोले- सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार में न्याय और विकास पर ध्यान दिया गया
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आरिफ मो. खान ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा और सीएम नीतीश की योग्य नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन और न्याय के साथ विकास पर ध्यान दिया है। राज्य में कानून का राज स्थापित है। इसे बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सरकार के द्वारा पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। अब पुलिस बल 1 लाख 31 हजार से ज्यादा हो गई है। अपहरण हत्या और अन्य घटनाओं में कमी आई। आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे है। 52 लाख से अधिक लोगों आपात कालीन सेवा दी गई।







