ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीरज कुमार ने कर दी बड़ी मांग…………

UB India News by UB India News
December 29, 2025
in जदयू, पटना, राजद
0
नीरज कुमार ने कर दी बड़ी मांग…………

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में चल रहे बंगला विवाद के बीच जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है. नीरज कुमार ने पत्र में रात के समय सरकारी परिसर से सामान ले जाने के मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी पारदर्शी जांच की मांग की है. नीरज कुमार ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि रात के अंधेरे में जिस सामान को ले जाया गया, वह क्या सरकारी संपत्ति थी और यदि ऐसा है तो उसे किस अधिकार और किस आदेश पर हटाया गया.
अपने पत्र में जेडीयू प्रवक्ता ने इस बात पर भी सवाल खड़े किए हैं कि जिस समय सामान ले जाने की गतिविधि हुई, उस दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी उस आवास में मौजूद नहीं थे. ऐसे में यह गंभीर प्रश्न खड़ा होता है कि उनकी अनुपस्थिति में परिसर में गाड़ियों का प्रवेश किसके निर्देश पर कराया गया. नीरज कुमार ने इसे नियमों और प्रक्रियाओं से जुड़ा मामला बताते हुए कहा है कि सरकारी परिसरों में किसी भी प्रकार की आवाजाही और सामग्री के स्थानांतरण के लिए स्पष्ट अनुमति और रिकॉर्ड का होना अनिवार्य है.
नीरज कुमार ने कर दी बड़ी मांग
नीरज कुमार ने भवन निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी संपत्तियों का सही तरीके से सत्यापन किया गया हो. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी संपत्ति का पूरा रिकॉर्ड, सूची और दस्तावेज विभाग के पास उपलब्ध होना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के भ्रम या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. उनका कहना है कि यदि संपत्ति निजी थी, तो उसकी भी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, जिससे स्थिति पूरी तरह साफ हो सके.
नीरज कुमार ने विभाग से अपेक्षा जताई है कि वह नियमों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम पर स्थिति साफ करे. इस मामले को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बयानबाजी का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. अब सभी की निगाहें भवन निर्माण विभाग की ओर टिकी हैं कि वह इस पत्र पर क्या कार्रवाई करता है और मामले में क्या स्पष्टीकरण सामने आता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
अब महागठबंधन जैसी कोई चीज़ नहीं बची है ! …….

अब महागठबंधन जैसी कोई चीज़ नहीं बची है ! .......

फैसला ऑन द स्पॉट ही होगा, जो गड़बड़ करेगा बचेगा नहीं………

फैसला ऑन द स्पॉट ही होगा, जो गड़बड़ करेगा बचेगा नहीं.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend