बिहार के जमुई में शनिवार रात मालगाड़ी हादसे का शिकार हुई थी, जिसका मलवा अब तक ट्रैक से नहीं हटाया जा सका है. उस लाइन पर अब तक ट्रेनों का परिचालन नहीं हो पा रहा है. ऐसे में भारतीय रेलवे विभाग ने उस रूट पर चलने वाली सात जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल किया है. साथ ही लंबी दूरी पर चलने वाली ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं.
जमुई जिले के टेलवा हॉल्ट के पास हुए मालगाड़ी हादसे का असर अब भी झाझा–जसीडीह रेलखंड पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. हादसे के दो दिन बाद भी घटनास्थल से मालगाड़ी का मलवा पूरी तरह नहीं हटाया जा सका है, जिस कारण इस महत्वपूर्ण रेल रूट पर रेल परिचालन बाधित बना हुआ है. इन ट्रेनों को रद्द किया गया.
13105 सियालदह बलिया एक्सप्रेस,
13030 मोकामा हावड़ा एक्सप्रेस
63571 जसीडीह मोकामा मेमू
63574 किउल जसीडीह मेमू
63297 देवघर झाझा मेमू
63298 झाझा देवघर मेमू
63572 मोकामा जसीडीह मेमू
63566 झाझा जसीडीह मेमू
63153 जसीडीह बैजनाथ धाम मेमू
63154 बैद्यनाथधाम जसीडीह मेमू
63209 झाझा पटना मेमू
63565 जसीडीह झाझा मेमू
63573 जसीडीह किउल मेमू
13105 सियालदह बलिया एक्सप्रेस,
13030 मोकामा हावड़ा एक्सप्रेस
63571 जसीडीह मोकामा मेमू
63574 किउल जसीडीह मेमू
63297 देवघर झाझा मेमू
63298 झाझा देवघर मेमू
63572 मोकामा जसीडीह मेमू
63566 झाझा जसीडीह मेमू
63153 जसीडीह बैजनाथ धाम मेमू
63154 बैद्यनाथधाम जसीडीह मेमू
63209 झाझा पटना मेमू
63565 जसीडीह झाझा मेमू
63573 जसीडीह किउल मेमू
मालगाड़ी हादसे के कारण इन ट्रेनों का रूट बदला
1-जसीडीह पुणे वीकली एक्सप्रेस
2-आरा कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस
3-थावे टाटानगर एक्सप्रेस
4-टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस
5-कोलकाता दरभंगा एक्सप्रेस
6-देवघर पटना मेमू का झाझा तक होगा परिचालन
7-इन ट्रेनों का भी मार्ग बदला
8-दरभंगा कोलकाता एक्सप्रेस
9-जयनगर कोलकाता वीकली एक्सप्रेस
10-जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस
11-बलिया सियालदह एक्सप्रेस
12-रक्सौल हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस
13-गोरखपुर कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस

पटना से हावड़ा, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस रूट पर अब तक सात जोड़ी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदलकर परिचालन कराया जा रहा है. पटना, हावड़ा, दिल्ली और रांची की ओर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों का सफर लंबा हो गया है. घटनास्थल पर रेलवे द्वारा युद्धस्तर पर बहाली का काम चल रहा है. क्रेन और भारी मशीनों की मदद से बेपटरी डिब्बों को हटाने और ट्रैक से मलबा साफ करने का कार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही क्षतिग्रस्त रेल पटरी को दुरुस्त करने का काम भी तेजी से चल रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ही ट्रैक को बहाल किया जाएगा.

शनिवार रात हुआ था हादसा
गौरतलब है कि यह बड़ा रेल हादसा शनिवार की रात जमुई जिले के सिमुलतला से सटे टेलवा हॉल्ट के पास हुआ था. जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई थी. हादसे में मालगाड़ी के कुल 19 डिब्बे बेपटरी हो गए थे, जिनमें से कई डिब्बे ट्रैक और आसपास के इलाके में बिखर गए थे. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली. हादसे के बाद से ही झाझा–जसीडीह रेलखंड पर रेल यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.