ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोवा नाइट क्लब हादसा: 4 गिरफ्तार, अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में आएगी जांच रिपोर्ट

UB India News by UB India News
December 9, 2025
in खास खबर, दुर्घटना
0
गोवा नाइट क्लब हादसा: 4 गिरफ्तार, अधिकारी निलंबित, एक हफ्ते में आएगी जांच रिपोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार (6 दिसंबर, 2025) रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा क्लब धुएं और लपटों में बदल गया. इस हादसे में मरने वालों में 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं. यह घटना नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में हुई, जो राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर है.

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग रात करीब 12 बजे लगी. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि एक विस्फोट के बाद आग तेजी से फैली. कई लोग आग की लपटों से नहीं बल्कि धुएं में दम घुटने की वजह से मारे गए. कई पीड़ित ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए थे और बाहर निकल नहीं पाए. नाइट क्लब संकरी गलियों में बना था, जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं. पानी के टैंकरों को लगभग 400 मीटर दूर रुकना पड़ा, जिससे आग बुझाने में देरी हुई.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

सभी 25 मृतकों की पहचान की गई
सरकार ने कहा कि सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है. उनमें उत्तराखंड के 5, नेपाल के 4, झारखंड और असम के 3-3, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 2-2, पश्चिम बंगाल का 1 व्यक्ति, 5 पर्यटक, दिल्ली के 4 (एक ही परिवार के 3 सदस्य), कर्नाटक का 1 पर्यटक शामिल है.

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी का आरोप
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि नाइट क्लब ने फायर सेफ्टी के बुनियादी नियमों का पालन नहीं किया था. यही वजह है कि आग इतनी तेजी से फैली और लोग बाहर नहीं निकल पाए.

4 लोग गिरफ्तार, मालिकों पर FIR दर्ज
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाइट क्लब मैनेजमेंट टीम के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें चीफ जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर, गेट मैनेजर शामिल हैं. क्लब मालिकों और इवेंट आयोजकों के खिलाफ भी FIR दर्ज हो चुकी है.

तीन सरकारी अधिकारी निलंबित
सरकार ने उन तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिन्होंने 2023 में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बावजूद क्लब को संचालन की अनुमति दी थी. सरकार ने घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है. इसमें साउथ गोवा कलेक्टर, फायर एवं इमरजेंसी सर्विसेज के उपनिदेशक, फॉरेंसिक लैब के निदेशक शामिल हैं. कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

घायल मरीजों का इलाज जारी
इस हादसे में 6 लोग घायल हुए, जिनमें से 5 अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ की हालत गंभीर है. गोवा सरकार ने मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही बाहरी राज्यों और नेपाल के कर्मचारियों के शव उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

अब सभी नाइट क्लब की होगी सुरक्षा जांच
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब राज्य में चल रहे सभी क्लबों, रेस्तरां और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम स्थलों का सेफ्टी ऑडिट करेगी, जो भी बिना अनुमति चल रहा है या नियमों का पालन नहीं कर रहा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.

बिना दस्तावेज जारी हुआ था नाइट क्लब का लाइसेंस- बीजेपी विधायक
गोवा भाजपा विधायक माइकल लोबो ने दावा किया है कि नाइट क्लब को 2023 में बिना जरूरी दस्तावेजों के पंचायत ने लाइसेंस जारी किया था. उन्होंने बताया कि क्लब के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की NOC थी और न ही सही तरीके से फायर लाइसेंस जारी हुआ था. लोबो ने कहा कि गोवा एक बड़ा पर्यटन केंद्र है, इसलिए सुरक्षा मानकों पर समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुंबई में तीन साल पहले हुई इसी तरह की घटना के बाद भी उन्होंने ऐसी जगहों पर कड़ी निगरानी की जरूरत पर जोर दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
यूपी-बिहार से सुप्रीम कोर्ट तक आधार विवादों में क्यों, यह कहां-कहां है जरूरी?

इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, दखल से इनकार, CJI ने कहा-सरकार को ही ये मामला संभालने दें

बिहार में नई एनडीए सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक आज….

बिहार कैबिनेट की बैठक आज , कई एजेंडों पर लगेगी मुहर, नए विभागों के गठन पर लग सकती है मुहर........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend