ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग.

UB India News by UB India News
December 4, 2025
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के भावनगर में बुधवार सुबह एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। बेसमेंट में शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इसमें 4 अस्पताल और कई दुकानें हैं। आग के फैलते ही फर्स्ट फ्लोर के अस्पताल की खिड़की तोड़कर नवजातों को चादर में लपेटकर बाहर निकाला।

वहीं दूसरे अस्पताल से भी मरीजों का रेस्क्यू किया गया। प्रशासन के मुताबिक, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इमारत से धुआं फैलने के कारण मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

 इस बिल्डिंग में करीब चार अस्पातल बने हैं, जिसमें कई मरीज मौजूद थे. यहीं बच्चों का भी एक अस्पताल है, जहां नवजात समेत करीब 20 बीमार बच्चे भर्ती  थे.

लोगों की सूझबूझ से बच्चे सुरक्षित

कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर बच्चों का अस्पताल है, जहां कई मासूम भर्ती थे. इनमें से कई कुछ दिन पहले ही जन्मे हैं, तो कुछ 8-10 साल के मासूम हैं. जब लोगों ने देखा कि इमारत में आग लग गई है तो अभिभावकों में हड़कंप मच गया. बच्चों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए लोगों ने मशक्कत शुरू कर दी. फायर टीम के आने से पहले ही बच्चो के रेस्क्यू का जिम्मा लोकल लोगों ने अपने हाथ में लिया.

कुछ लोगों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बनीं दो-तीन खिड़कियां तोड़ीं और चार-पांच लोग अंदर गए और एक एक कर के बच्चों को सुरक्षित निकालना शुरू किया. बच्चों को धुएं से बचाने के लिए चादरों में लपेटा गया और फिर बाहर लाकर उनके माता-पिता को सौंपा गया. यह दृश्य देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि लोगों की सतर्कता ने कई जानें बचा लीं.

फायर डिपार्टमेंट ने एक घंटे में बुझाई आग

आग के बाद धुआं भर जाने की वजह से बच्चों के अलावा कई और मरीज भी अस्पताल में फंस गए थे. इस इमारत में कई ऑफिस और क्लीनिक हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट तुरंत पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए.

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, अब इस बड़े सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है कि यह आग लगी कैसे? पुलिस और फायर डिपार्टमेंट आग के कारणों की जांच कर रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
भौं-भौं.. मैं और क्या बोलूं?

भौं-भौं.. मैं और क्या बोलूं?

RBI ने ब्याज दर आधा फीसदी घटाकर 5.50% की, 5 महीने में तीसरी बार कम हुआ रेपो रेट

आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend