ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, राज्यपाल दे रहें हैं अभिभाषण

UB India News by UB India News
December 3, 2025
in बिहार
0
विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित, आज नए विधायकों ने ली शपथ………

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू चुकी है. फिलहाल सभी सदस्य संयुक्त सदन में मौजूद हैं. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का सीएम नीतीश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे. संयुक्त में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो चुका है.
बता दें कि 1 दिसंबर को सत्र की शुरुआत हुई थी, पहले दिन 18वीं विधानसभा के सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई. सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव हुआ. जिसमें प्रेम कुमार निर्विरोध चुन लिए गए. आज सदन में विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी. जिसके बाद 4 दिसंबर को निर्वाचन कराया जाएगा.
NDA का उपाध्यक्ष बनना तय
संख्याबल को देखते हुए यह निश्चित है कि विधानसभा उपाध्यक्ष भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का ही होगा. माना जा रहा है कि वर्तमान में प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष बन सकते हैं. बिहार चुनाव 2025 के बाद आयोजित हो रहा यह पहला विधानसभा सत्र है, जो 5 दिसंबर को समाप्त होगा.
राज्यपाल के संबोधन के दौरान माइक का ऑडियो खराब
सेंट्रल हॉल में चल रहे राज्यपाल के संबोधन के दौरान माइक का ऑडियो खराब होने की घटना सामने आई. जिससे राज्यपाल को अपने भाषण में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा. खराब ऑडियो की इस समस्या को लेकर राबड़ी देवी ने सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई.
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने नई सरकार और मुख्यमंत्री को दी बधाई, सभी से सहयोग की अपील
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन में नई सरकार के गठन पर अपनी बधाई दी. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर विशेष बधाई दी. सभापति ने इस अवसर पर सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और राज्य के विकास के लिए सहयोग बनाए रखें.
मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल, फिलहाल नहीं हैं किसी सदन के सदस्य
पंचायती राज मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश आज विधान परिषद की कार्यवाही में मौजूद हैं. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दीपक प्रकाश फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. वह सरकार में मंत्री पद पर हैं.
राबड़ी देवी विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष
विधान परिषद की कार्यवाही शुरू चुकी है. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष और अब्दुलबारी सिद्दीकी को विरोधी दल का मुख्य सचेतक मनोनयन किए जाने की सूचना दी.
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. सीएम नीतीश कुमार सदन पहुंच चुके हैं. सदन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शुरू किया. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत करने के लिए प्रेम कुमार मुख्य द्वार तक गए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
दिल्ली में MCD उपचुनाव के नतीजे घोषित ,BJP ने 12 में से 7 सीटें जीतीं, कांग्रेस का खाता खुला, AAP की 3 सीटें बरकरार…….

दिल्ली में MCD उपचुनाव के नतीजे घोषित ,BJP ने 12 में से 7 सीटें जीतीं, कांग्रेस का खाता खुला, AAP की 3 सीटें बरकरार.......

भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग.

भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend