ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब कहां जाओगे बचके………..

UB India News by UB India News
November 27, 2025
in अपराध, पटना, बिहार
0
अब कहां जाओगे बचके………..

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नई सरकार के बाद अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. DGP विनय कुमार ने बताया कि 400 माफिया और अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव न्यायालय को भेज दिया गया है. 1208 लोगों की एक और लिस्ट तैयार की जा रही है, जिनकी संपत्ति भी कोर्ट आदेश के बाद जप्त होगी. इससे पहले गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपराध, माफिया और महिलाओं से छेड़खानी पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने की घोषणा की है.
अब कहां जाओगे बचके! बिहार में अपराधियों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी
DGP विनय कुमार
पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद आबो-हवा बदल गई है. कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में राज्य के DGP विनय कुमार ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. उन्होंने बताया है कि अपराध से कमाए गए धन पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने 400 लोगों की पूरी फाइल तैयार कर ली है. साथ ही इस फाइल को न्यायालय में सौंप दी गई है. इनमें भू-माफिया, बालू-माफिया और कई कुख्यात अपराधी शामिल हैं. आरोप है कि इन सबने अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है. इसके अलावा नई लिस्ट भी तैयार की जा रही है. कहा जा रहा है कि करीब 1300 ज्यादा लोगों के नाम इस लिस्ट में है.
DGP ने बताया कि इन 400 लोगों की पूरी रिपोर्ट, साक्ष्य और कागजात न्यायालय को सौंप दिए गए हैं. जैसे ही कोर्ट से आदेश मिलता है, इनकी संपत्ति तुरंत जप्त कर ली जाएगी. ये बिहार में माफिया नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.
1208 लोगों की नई लिस्ट भी तैयार
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 1208 लोगों की एक और सूची तैयार की जा रही है. इसमें भी बड़े स्तर के भू माफिया, अपराधी, बालू माफिया और अवैध कारोबार में शामिल लोग हैं. इनके खिलाफ भी केस बनाकर सभी दस्तावेज जल्द ही अदालत को सौंपे जाएंगे. कोर्ट की अनुमति के बाद इनकी संपत्ति पर भी सरकार कार्रवाई करेगी.
रिव्यू मीटिंग में DGP ने साफ कहा कि बिहार पुलिस किसी भी हालत में अपराधियों को नहीं छोड़ेगी. माफियाओं का राज खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए हर स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो बड़ी से बड़ी कार्रवाई की जाएगी.
नई सरकार का जीरो टॉलरेंस मोड
उधर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी मंत्रालय संभालते ही सख्त संदेश दिया कि अब बिहार में अपराध, दबंगई और महिलाओं से बदसलूकी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू होगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल को और मजबूत बनाते हुए अपराधियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी.
लगातार की जा रही माफिया की पहचान
राज्य भर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, कई जिलों में माफिया की पहचान की जा चुकी है. इनमें लैंड माफिया, शराब माफिया, एक्सटॉर्शन गिरोह, हथियार तस्कर और राजनीतिक संरक्षण में पल रहे अपराधी शामिल हैं. जेलों में भी विशेष निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि वहां से कोई अपराध संचालन न हो सके.
र

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..

सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से मांगा जवाब …………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य में शिक्षकों और उच्च शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों का मुद्दा...

Next Post
‘अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स’ …………………..

‘अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स' .......................

क्या CIA-मोसाद ने 2014 में कांग्रेस को हराने की साजिश रची ?

क्या CIA-मोसाद ने 2014 में कांग्रेस को हराने की साजिश रची ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend