ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरोपी डॉक्टरों ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे, सिग्नल App का इस्तेमाल

UB India News by UB India News
November 18, 2025
in TAZA KHABR, अपराध
0
दिल्ली धमाका मामले में नए खुलासे ,दिल्ली ब्लास्ट से 18 घंटे पहले कहां था आतंकी उमर………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन मॉड्यूल से जुड़े पकड़े गए आरोपी डॉक्टरों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन में जांच एजेंसियों को बड़े और चौंकाने वाले सबूत मिले हैं. आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में सिग्नल ऐप पर बना एक ग्रुप मिला है, जिसका एडमिन फरार मॉड्यूल सरगना डॉक्टर मुजफ़्फ़र था और इसी ग्रुप में डॉक्टर उमर, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर आदिल और डॉक्टर शाहीन भी शामिल थे.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

जांच अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर उमर की भूमिका इस मॉड्यूल में सबसे अहम थी. हर बार जब डॉक्टर उमर अमोनियम नाइट्रेट, ट्रायएसिटोन ट्राइपरॉक्साइड (TATP) या कोई अन्य केमिकल खरीदता था, तो उसकी विस्तृत जानकारी ग्रुप में डाली जाती थी कि कितनी मात्रा खरीदी गई, किस स्रोत से ली गई और आगे इसकी तैयारी कैसे होगी. डिजिटल फुटप्रिंट्स से स्पष्ट हुआ है कि अमोनियम नाइट्रेट, TATP, सल्फर डाईऑक्साइड समेत अधिकांश विस्फोटक केमिकल और टाइमर, वायर जैसे उपकरणों की खरीद उमर ने ही की थी.

मुजम्मिल के पास थी विस्फोटकों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी

खरीदे गए इन विस्फोटकों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी डॉक्टर मुजम्मिल को सौंपी गई थी और जांच में सामने आया कि जब भी विस्फोटक और केमिकल का स्टॉक मुजम्मिल के किराए के घर में शिफ्ट किया जाता था, तो मुजम्मिल उसकी तस्वीरें खींचकर ग्रुप में भेजता था, ताकि यह पुष्टि हो सके कि सारा सामान सुरक्षित ढंग से जमा हो चुका है. यही नहीं, मॉड्यूल द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली i20 कार की खरीद की जानकारी भी डॉक्टर उमर ने ही ग्रुप में साझा की थी.

फैसल इशाक भट्ट का नाम आया सामने

पूछताछ में एक और अहम नाम सामने आया है फैसल इशाक भट्ट का, जो इस मॉड्यूल का जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हैंडलर बताया जा रहा है. आरोपियों के मुताबिक, विस्फोटक इकट्ठा करने, उसकी तैयारी, विस्फोटक की टेस्टिंग समेत मॉड्यूल से जुड़ी अन्य जानकारी रोजाना इस हैंडलर को सौंपने का काम डॉक्टर उमर ही करता था और ये सारी सूचनाएं सीधे इसी फैसल इशाक़ भट्ट को भेजता था. हालांकि पकड़े गए आरोपियों को इस हैंडलर की असली पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

सामने आए इन चार पाकिस्तानी हैंडलरों के नाम

एजेंसियों के अनुसार, फरार मुज़फ़्फर के अफ़ग़ानिस्तान जाने के बाद से पूरे मॉड्यूल के संचालन और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी यही हैंडलर संभाल रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि यह हैंडलर +966 कोड वाले सऊदी अरब के वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था और एजेंसियां अब इसकी वास्तविक पहचान उजागर करने में जुटी हैं. शुरुआती आकलन के अनुसार, ‘फैसल इशाक़ भट्ट’ नाम भी एक छद्म नाम है और अनुमान है कि पाकिस्तान में मौजूद जैश के नेटवर्क ने जानबूझकर एक कश्मीरी नाम का उपयोग किया, ताकि पूरी साजिश को स्थानीय बनाने और पाकिस्तानी तत्वों की भूमिका को छुपाने में मदद मिल सके यानी plausible deniability की रणनीति.अब तक की जांच में जैश-ए-मोहम्मद के चार पाकिस्तानी हैंडलरों के नाम सामने आ चुके है और हैं- अबू उक़ाशा,हंजुल्लाह, निसार और फैसल इशाक भट्ट.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

Next Post
बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने मानी हार?

नीतीश को कभी भ्रष्टाचारी नहीं कहा', प्रशांत किशोर ने जनता से मांगी माफी, कहा- हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी

‘9-9-6 वर्क रूल’ भारत में सही है ?

‘9-9-6 वर्क रूल’ भारत में सही है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend