ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस्लामाबाद बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान छोड़ा…………..

UB India News by UB India News
November 14, 2025
in क्रिकेट, खास खबर
0
इस्लामाबाद बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान छोड़ा…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़ दिया है। टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ी स्वदेश लौट गए हैं। न्यूज एजेंसी AFP ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले बुधवार को टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी और अधिकारियों से मिलकर उन्हें पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ी नहीं माने। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तानी दौरे पर 3 मैचों की सीरीज खेलनी थी। इस सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से आगे चल रही थी। पाकिस्तान ने पहला मैच 6 रन से जीता था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना तय हुआ था। मंगलवार, 11 नवंबर को इस्लामाबाद में एक कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल है।

श्रीलंका क्रिकेट बीच दौरे से लौटने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ करवाई कर सकती है

SLC ने बयान में कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सभी चिंताओं का समाधान किया जा रहा है और दौरा कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। बोर्ड ने चेताया कि निर्देशों की अवहेलना करने पर खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ के खिलाफ जांच की जा सकती है।

SLC ने बताया कि उसने खिलाड़ियों से संवाद कर आश्वस्त किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सभी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है।

3 साल पहले न्यूजीलैंड ने लिमिटेड ओवर सीरीज रद्द की थी 21 सितंबर 2021 को न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज रद्द कर रही थी। टीम संभावित आतंकवादी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही स्वदेश लौट गई थी।

PTI ने सूत्रों के हवाले से लिखा- ‘यही कारण है कि मोहसिन नकवी व्यक्तिगत रूप से स्टेडियम गए और मेहमान टीम के सदस्यों से मिले तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया था।’

सेना और अर्धसैनिक रेंजर्स को तैनात किया सूत्र ने बताया- मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा में पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक रेंजर्स को तैनात किया गया है। वे टीम की सुरक्षा पर नजर रखेंगे।

16 साल पहले टीम बस पर हमला हुआ था 16 साल पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर्स की टीम बस पर हमला हुआ था। मार्च 2009 में TTP आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास टीम की बस पर गोलियां चलाई थी। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे।

हमले के बाद श्रीलंकाई टीम को मैदान पर हेलीकॉप्टर के जरिए स्वदेश भेजा गया था।
हमले के बाद श्रीलंकाई टीम को मैदान पर हेलीकॉप्टर के जरिए स्वदेश भेजा गया था।

जिसके कारण करीब 10 साल तक पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं हुआ था। क्योंकि, कई विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
एच-1बी वीजा के लिए ट्रंप प्रशासन के नई रणनीति………….

एच-1बी वीजा के लिए ट्रंप प्रशासन के नई रणनीति.............

बिहार के मुस्लिम बहुल जिलों में 100 लोगों पर 120 आधार…………..

देश में 6 करोड़ मृतकों के आधार कार्ड एक्टिव, UIDAI ने किया सर्वे शुरू ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend