ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एच-1बी वीजा के लिए ट्रंप प्रशासन के नई रणनीति………….

UB India News by UB India News
November 13, 2025
in कारोबार, कैरियर, खास खबर
0
एच-1बी वीजा के लिए ट्रंप प्रशासन के नई रणनीति………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अब एच-1बी वीजा नीति में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है। नई नीति के तहत विदेशी कुशल कामगारों को अमेरिका में अस्थायी रूप से बुलाया जाएगा, ताकि वे अमेरिकी कामगारों को उच्च तकनीकी कामों की ट्रेनिंग दे सकें, और उसके बाद वापस अपने देश लौट जाएं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया कि यह नीति ट्रंप के उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसके जरिए वे महत्वपूर्ण उद्योगों को दोबारा अमेरिका में लाना और आयात पर निर्भरता घटाना चाहते हैं।

अमेरिका का ‘ज्ञान हस्तांतरण’ का मॉडल
स्कॉट बेसेंट ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, ‘राष्ट्रपति की सोच यह है कि विदेशी विशेषज्ञों को तीन, पांच या सात साल के लिए अमेरिका लाया जाए ताकि वे यहां के कामगारों को प्रशिक्षित करें। उसके बाद वे लौट जाएं और अमेरिकी कामगार उनकी जगह काम संभालें।’ उन्होंने इसे ज्ञान हस्तांतरण (नॉलेज ट्रांसफर) की रणनीति बताया। इसके तहत अमेरिकी सरकार सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग जैसे उद्योगों को फिर से खड़ा करने की योजना पर काम कर रही है।

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

उन्होंने कहा, ‘पिछले 20-30 वर्षों में हमने प्रिसिशन मैन्युफैक्चरिंग या शिपबिल्डिंग जैसी चीजें देश में नहीं की हैं। अब हम अचानक कह नहीं सकते कि सब कुछ रातों-रात बन जाएगा। हमें कुशल विदेशी विशेषज्ञों की जरूरत है, जो अमेरिकियों को सिखा सकें।’

‘अभी अमेरिकी कामगार तैयार नहीं’
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे अमेरिकी नौकरियां खतरे में पड़ेंगी, तो उन्होंने कहा, ‘यह कहना गलत है कि एक अमेरिकी उस नौकरी को नहीं पा सकता। सच यह है कि, अभी नहीं पा सकता। हमें उन्हें तैयार करना होगा, और इसमें विदेशी विशेषज्ञ मदद करेंगे।’ बेसेंट ने आगे कहा कि ‘विदेशी पार्टनर्स आकर अमेरिकी कामगारों को सिखाएं, यही असली जीत है।’

आम परिवारों के लिए $2,000 टैरिफ छूट की तैयारी
अमेरिकी वित्त मंत्री ने इस बातचीत में ट्रंप प्रशासन की आर्थिक नीतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया की कि प्रशासन $100,000 से कम आय वाले परिवारों को $2,000 का टैरिफ छूट देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति चाहते हैं कि मजबूत व्यापार नीति का फायदा हर परिवार तक पहुंचे। $2,000 का छूट इसी दिशा में एक कदम है।’ अमेरिकी वित्त मंत्री आगे ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की दृष्टि समान समृद्धि की है। इसके लिए जरूरी है कि अमेरिकी ट्रेजरी मार्केट स्थिर और मजबूत रहे, ताकि अर्थव्यवस्था में भरोसा बना रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार,जवाबदेही से बच नहीं सकता

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए "यूज़रनेम (Username)" फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद...

Next Post
बिहार के मुस्लिम बहुल जिलों में 100 लोगों पर 120 आधार…………..

देश में 6 करोड़ मृतकों के आधार कार्ड एक्टिव, UIDAI ने किया सर्वे शुरू ........

भारतीय शहरों का असली संकट, घरेलू ऋण 2015 की तुलना में अब काफी अधिक…….

भारतीय शहरों का असली संकट, घरेलू ऋण 2015 की तुलना में अब काफी अधिक.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend