ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष पर पीएम मोदी के बयान में छिपा बिहार चुनाव का ‘कोड’!

UB India News by UB India News
November 10, 2025
in बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
विपक्ष पर पीएम मोदी के बयान में छिपा बिहार चुनाव का ‘कोड’!

RELATED POSTS

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान सीतामढ़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान को विपक्ष के लिए बड़ा झटका बताया. पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. पीएम मोदी ने सीतामढ़ी की सभा में कहा, पहले चरण में बिहार ने कमाल कर दिया. जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लग गया. चारों तरफ चर्चा है कि युवाओं ने विकास चुना, एनडीए चुना. बहनों-बेटियों ने एनडीए की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी.” प्रधानमंत्री ने यह संख्या पहले चरण के मतदान प्रतिशत से जोड़ी.

वो विशेष संदेश जो नारे से ज्यादा है!

बता दें कि बीते 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ. इनमें खास बात यह रही कि महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों के 61 प्रतिशत मतदान से अधिक लगभग 69 प्रतिशत रही. राजनीति के जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी का ’65 वोल्ट’ वाला बयान इसी मतदान प्रतिशत से जुड़ा है. प्रधानमंत्री ने 65 प्रतिशत मतदान को अपने पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया और विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘उन्हें अब 65 वोल्ट का झटका लग गया है.’

महिला वर्ग पर केंद्रित सियासी संदेश

बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं और पहले चरण 6 नवंबर को खत्म हुआ. चुनाव आयोग के मुताबिक, 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत वोट पड़े. यह बिहार के इतिहास में सबसे ज्यादा मतदान है. 2020 में पहले चरण में 57.29 प्रतिशत और 2024 लोकसभा चुनाव में 56.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस बार महिलाओं की भागीदारी भी रिकॉर्ड स्तर पर रही. एनडीए का मानना है कि महिला और लाभार्थी वर्ग (जिन्होंने उज्ज्वला, आवास, जनधन और जीविका जैसी योजनाओं का लाभ पाया) का वोट बैंक इस बार भी उनके पक्ष में गया है.
हाल में ही 1 करोड़ 41 लाख जीविका दीदियों के खातों में 10 हजार रुपये की रकम दिए जाने के बाद महिला मतदाताओं के मत प्रतिशत में करीब 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को नीतीश सरकार के इस कदम जोड़ा गया है. भाजपा की चुनावी टीम ने पहले चरण के आंकड़ों का विश्लेषण कर पाया कि सीमांचल, तिरहुत और मगध के कुछ जिलों में एनडीए की पकड़ मजबूत हुई है. इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘विपक्ष को झटका लगा है’, ताकि यह संदेश पहले ही जनता तक पहुंच जाए कि हवा एनडीए के पक्ष में बह रही है. पीएम मोदी का यह संदेश उस धारणा को मजबूत करने की कोशिश है कि पहले चरण में एनडीए की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है और जनता ने सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया है.

मतदान प्रतिशत का राजनीतिक संकेत

बिहार के चुनावी इतिहास में मतदान प्रतिशत को लेकर हमेशा राजनीतिक व्याख्या होती रही है.बिहार चुनाव में महिला मतदाता हमेशा निर्णायक भूमिका में रहे हैं. 2010 और 2020 के चुनाव में भी महिलाओं का समर्थन नीतीश कुमार के पक्ष में निर्णायक साबित हुआ था. 2015 में भी जब 57 प्रतिशत वोट पड़े थे तो कहा गया था कि महागठबंधन को इसका लाभ मिला. इस बार भी पहले चरण में महिलाओं की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर रही. इस बार जब 65 प्रतिशत मतदान हुआ तो भाजपा और जदयू इसे जनता की ‘विकास के प्रति आस्था’ के रूप में देख रही हैं. पीएम मोदी का यह बयान इसी रणनीति का हिस्सा है है और मतदान प्रतिशत को राजनीतिक संदेश में बदलने की कोशिश है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सीएम नीतीश कुमार मोदी सरकार के जाति जनगणना के फैसले से क्यों खुश हैं?

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

by UB India News
November 19, 2025
0

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल...

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

by UB India News
November 19, 2025
0

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की...

राजग की प्रचंड जीत से लोगों की बढ़ी उम्मीदें, डबल इंजन की सरकार पर बनेगा दबाव………….

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

by UB India News
November 19, 2025
0

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर...

नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण गांधी मैदान में , 20 तारीख 10वीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी सहित लाखो लोग होंगे शामिल

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

by UB India News
November 19, 2025
0

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक...

राजग की प्रचंड जीत से लोगों की बढ़ी उम्मीदें, डबल इंजन की सरकार पर बनेगा दबाव………….

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

by UB India News
November 17, 2025
0

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार...

Next Post
उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर PM मोदी पहुंचे देहरादून, रजत जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर PM मोदी पहुंचे देहरादून, रजत जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

पहले चरण की वोटिंग आज 121 सीटों पर हो रहा मतदान , 1314 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला ………………….

क्या NDA के चक्रव्यूह में फंस गए है तेजस्वी ! दुसरे और अंतिम चरण के मतदान का प्रचार आज शाम होगा समाप्त ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend