ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारा देश राम और कृष्ण का, ओसामा बिन लादेन का नहीं सकता: हिमंत बिस्वा सरमा ने शहाबुद्दीन के बेटे पर कसा तंज

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, भाजपा, सिवान
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीवान. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है. प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी आज चुनावी मैदान में उतरे और सीवान में एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट मांगे.
उन्होंने सीवान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रघुनाथपुर से राजद प्रत्याशी और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा को लेकर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा देश भगवान राम, भगवान कृष्ण और मां जानकी का है, यह देश ओसामा बिन लादेन का हो ही नहीं सकता है.
उन्होंने कहा कि जब मुझे बताया गया कि मुझे यहां आना है, तो मेरे मन में आया कि वहां मुझे राम, सीता और लक्ष्मण सभी के दर्शन होंगे. लेकिन मुझे बताया गया कि राम, सीता और लक्ष्मण तो हैं लेकिन ओसामा भी है. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद, हमारे देश में जितने ओसामा बिन लादेन हैं, सबको एक-एक करके खत्म करना है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सीवान में किस दल के प्रत्याशी के लिए प्रचार किया?
उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि भले ही ये छोटे ओसामा हों, लेकिन इन्हें इसी चुनाव में खत्म कर देना है. उन्होंने असम की चर्चा करते हुए कहा कि हम लोगों ने बिहू के डांस में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, लेकिन हमारे रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने हत्याओं में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है; हमें इस कलंक को मिटाना होगा. यह मुश्किल नहीं है. जो दिखने में है, वैसा नहीं है.
उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत हुई थी तो लोगों को लगता था कि लालू यादव हैं, मुलायम सिंह यादव हैं, राम मंदिर कैसे बनेगा, लेकिन इस देश ने दिखा दिया कि अगर इस देश में लालू यादव, मुलायम सिंह यादव हैं, तो इस देश में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह भी हैं. जब देश के लोग सोच लें, तो बाबर मिट जाते हैं, औरंगजेब समाप्त हो जाते हैं.
उन्होंने नीतीश कुमार सरकार को सुशासन बताते हुए कहा कि आज महिलाओं के सभी खाते में 10 हजार रुपये देने का काम किया. जब मुझे जानकारी मिली, तो मैंने भी यहां के अधिकारियों के साथ बात की और जानकारी ली. आज असम में भी यह योजना लागू कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार ने रास्ता दिखाया और हम उसी के रास्ते पर चल पड़े हैं. यही सुशासन की बुनियाद होती है. ऐसी योजना पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ही कर सकते हैं. उन्होंने जंगलराज को लेकर भी राजद नेताओं पर निशाना साधा. लालू यादव ने शहाबुद्दीन के साथ मिलकर जंगलराज लाया और अब तेजस्वी ओसामा के साथ मिलकर उसी रास्ते पर जाने वाले हैं.

 

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post

राहुल गांधी की सबसे बड़ी 'दुश्मन' ने तेजस्वी को निशाने पर लिया, कहा- बिहार की कौन सी महिला इनपर भरोसा करेंगी

थम गया पहले चरण का प्रचार, तेजस्वी-सम्राट चौधरी से खेसारी लाल तक दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend