ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज !…………..

UB India News by UB India News
November 1, 2025
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
क्या कर्नाटक तोड़ेगा 50% आरक्षण की सीमा? जाति सर्वे की सच्चाई

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के भीतर नेतृत्व परिवर्तन का मसला काफी जोर पकड़ चुका है. स्थानीय मीडिया में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने की तारीख चल रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस महीने की 21 या फिर 26 तारीख को डीके शिवकुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. राज्य में मौजूदा सिद्दारमैया सरकार का ढाई साल 20 नवंबर को पूरा हो रहा है. ऐसे में कयासबाजी चल रही है कि कथित सत्ता शेयरिंग के फॉर्मूले के मुताबिक 21 या फिर 26 को डीके शिवकुमार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इस मसले पर अब राज्य के सीएम सिद्दारमैया का बयान भी आ गया है. 
डेक्कन हेराल्ड अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिकइससे जुड़े एक सवाल पर शुक्रवार को सिद्दारमैया थोड़ा चिढ़े हुए नजर आए. उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि ये बात आपको किसने बताई? क्या शिवकुमार ने आपसे यह कहा?
दरअसल, सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 20 नवंबर को अपने कार्यकाल का आधा पड़ाव, यानी ढाई साल पूरा कर लेगी. इस बीच, राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार, सिद्धारमैया के साथ कथित पावर-शेयरिंग समझौते के तहत, 20 नवंबर के बाद मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोक सकते हैं. विधानसभा  में पत्रकारों ने जब सिद्धारमैया से एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा कि शिवकुमार 21 या 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वह भड़क गए. उन्होंने तल्खी से कहा,  “यह किसने बताया? क्या शिवकुमार ने आपको यह बताया?” इसके बाद वे नाराज होकर चले गए.
इस घटना ने सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच तनाव की अटकलों को और हवा दी. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा आम है कि शिवकुमार ने अपनी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के लिए एक ‘डेडलाइन‘ तय की है. हालांकि, शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से सिद्धारमैया या उनके समर्थकों के खिलाफ कोई टकराव नहीं दिखाया. जब सिद्धारमैया के वफादार सामाजिक कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा से शिवकुमार की ‘डेडलाइन‘ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,“मुझे ऐसी बड़ी बातों की जानकारी कैसे होगी? यह केवल मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष (शिवकुमार) और हाईकमान को पता होगा.”
सिद्धारमैया के खेमे के एक अन्य नेता, आवास मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने शिवकुमार से 2028 के बाद मुख्यमंत्री पद की आकांक्षा रखने का आग्रह किया. जमीर ने कहा कि सिद्धारमैया 2028 तक मुख्यमंत्री रहेंगे. उन्होंने यह भी खारिज किया कि शिवकुमार मुख्यमंत्री पद न मिलने पर बीजेपी के साथ जा सकते हैं. जमीर ने कहा कि शिवकुमार के खून में कांग्रेस है. उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा स्वाभाविक है, जैसे कई अन्य नेताओं की है. अगर सिद्धारमैया के बाद शिवकुमार मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमें खुशी होगी. लेकिन 2028 तक यह पद खाली नहीं है.

दलित मुख्यमंत्री की मांग

सिद्धारमैया के स्थान पर दलित मुख्यमंत्री की मांग के बीच महादेवप्पा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान इंतजार और नजर रख रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा (दलित मुख्यमंत्री का) आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन इसका फैसला हाईकमान को करना है. महादेवप्पा ने जोर देकर कहा कि कोई भी यह नहीं कह रहा कि दलित मुख्यमंत्री नहीं बन सकता. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व दलितों के पक्ष में है. केवल दलित और अछूत ही अपनी पीड़ा समझ सकते हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बिहार: मोकामा में चर्चित दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

दुलारचंद यादव कांड में तीन एफआईआर और दो गिरफ्तारियां, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जानिए कौन हैं कर्मवीर-राजबीर?

महिला वोटरों को जोड़ने में प्रियंका गांधी दो बार फेल, क्या बिहार में पास होगीं ?

थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend