ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुलारचंद यादव कांड में तीन एफआईआर और दो गिरफ्तारियां, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जानिए कौन हैं कर्मवीर-राजबीर?

UB India News by UB India News
November 1, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार: मोकामा में चर्चित दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के बीच मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत ने राजनीतिक तूफान ला दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गोली लगने से मौत नहीं, बल्कि आंतरिक चोटों को मौत का कारण बताया है. वहीं, अनंत सिंह के करीबी कर्मवीर और राजवीर की संलिप्तता की चर्चा है. आइए जानते हैं ये दोनों कौन हैं.
दुलारचंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जानिए कौन हैं कर्मवीर और राजबीर?
मोकामा में दुलारचंद यादव की मौत मामले में अनंत सिंह और उनके करीबी कर्मवीर-राजबीर भी आरोपी.
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक और पूर्व राजद नेता 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत ने पूरे राज्य की राजनीति को हिला दिया है. गुरुवार (30 अक्तूबर) को यह घटना बाढ़ अनुमंडल के बसावनचक के पास उस समय हुई जब वे जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार अभियान में शामिल थे. दुलारचंद यादव के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया गया और आरोप पूर्व विधायक अनंत सिंह एवं उनके समर्थकों पर लगाए गए. अब इस मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है, क्योंकि दुलारचंद यादव मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गया है और इसमें मौत का कारण कार्डियो रेस्पिरेटरी फेल्योर कहा गया है.
दुलारचंद मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली कहानी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ा फटने और पसलियां टूटने से मौत की बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक सीने की कई हड्डियां टूटी हुई थीं और फेफड़ा फटने से सांस लेने में रुकावट हुई जिससे दुलारचंद यादव की मौत हो गई. बता दें कि इससे पहले दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अलग ही वजह बताई गई है. खैर इस मामले का सच क्या है यह तो आने वाले समय में जांच के साथ सामने आएगा. लेकिन, इस मामले में बार-बार दो शख्स का नाम सामने आ रहा है- कर्मवीर और राजवीर! आइए जानते हैं कि यह शख्स कौन है और इनका नाम इस मामले में क्यों आ रहा है.
दुलारचंद कांड से चर्चा में आए कर्मवीर और राजवीर
दरअसल, मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार इस पूरे कांड के चश्मदीद गवाह हैं. नीरज के आरोप के अनुसार, पूर्व विधायक अनंत सिंह पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने फिल्मी अंदाज में उनकी गाड़ी रुकवाई. अनंत सिंह के साथ दो लोग थे – कर्मवीर और राजवीर. नीरज का कहना है कि ये दोनों पहले उनके दादा (दुलारचंद यादव) के शिष्य रह चुके हैं और ये अनंत सिंह के अपने भतीजे हैं. नीरज ने इन्हीं दोनों पर हमला करने का आरोप लगाया है. बता दें कि इस मामले में दर्ज करवाई गई FIR में अनंत सिंह समेत कई नामजद आरोपी बनाए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

Next Post
महिला वोटरों को जोड़ने में प्रियंका गांधी दो बार फेल, क्या बिहार में पास होगीं ?

थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा

नीतीश सरकार की बड़ी घोषणा: बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, उद्योग लगाने पर मिलेगी सब्सिडी

सीएम नीतीश बोले- अब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है; NDA ही बिहार को आगे ले जा सकता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend