बिहार चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब उन्होंने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार टर्म विधायक रहे जनार्दन यादव को अपने साथ कर लिया है। जनार्दन यादव ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने प्रशांत किशोर का हाथ थाम लिया और जनसुराज में शामिल हो गए। प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जनार्दन यादव का अररिया की राजनीति में एक अलग ही पहचान है। उनका जनसुराज में स्वागत है।
पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र
पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...







