ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार में किसकी सरकार बनने की अधिक संभावना ……….

UB India News by UB India News
September 29, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, ब्लॉग
0
नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत, किस चेहरे में सबसे ज्यादा दम…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) का बिगुल भले ही अभी आधिकारिक रूप से नहीं बजा हो, लेकिन माहौल चुनावी हो चुका है. तमाम दल अपनी-अपनी ताकत झोंकने में जुटे हैं. चुनावी रणनीतियां, रैलियां और गठजोड़ की कवायद तेज हो गई है. ऐसे समय में राजनीतिक विश्लेषक प्रदीप गुप्ता का बयान खास मायने रखता है. बिहार चुनाव को लेकर इस बार समीकरण बेहद दिलचस्प हैं. बिहार में बीजेपी और एनडीए के समर्थक चाहते हैं कि वे एक बार फिर सत्ता में लौटें. उनका कहना है कि बीजेपी की असली ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा है. जैसे छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए बीजेपी ने जीत हासिल की थी, वैसे ही बिहार में भी मोदी फैक्टर असर डाल सकता है. हालांकि बिहार का चुनाव जातीय समीकरण और क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी के कारण काफी पेचीदा है.

बीजेपी-एनडीए सत्ता वापसी की कोशिश में है और मोदी फैक्टर उसके लिए अहम साबित हो सकता है. आरजेडी मुस्लिम-यादव समीकरण पर भरोसा बनाए हुए है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को कुछ सीटें मिल सकती हैं, लेकिन सत्ता में आना अभी संभव नहीं है. जन सुराज पार्टी कुछ सीटें जरूर जीत सकती है, लेकिन सत्ता की राह अभी लंबी और मुश्किल है. वहीं बीजेपी-एनडीए सत्ता वापसी की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि आरजेडी मुस्लिम-यादव समीकरण पर भरोसा बनाए हुए है. गुप्ता ने कहा कि बिहार का चुनाव जातीय फैक्टर और नीतीश कुमार की भूमिका के कारण हमेशा जटिल होता है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

आरजेडी का समीकरण इंटैक्ट
बिहार में मुस्लिम-यादव समीकरण लगभग 32% है जो आरजेडी को मजबूत बनाता है. लंबे समय से विपक्ष में रहने के बावजूद आरजेडी की पकड़ कमजोर नहीं हुई है. पिछली बार आरजेडी सत्ता से बस एक कदम दूर रह गई थी. उन्होंने याद दिलाया कि अगर उस चुनाव में लोजपा ने एनडीए के साथ गठबंधन किया होता तो एनडीए को 138 सीटें मिलतीं. इस बार लोजपा एनडीए के साथ है और यह समीकरण को बदल सकता है.
प्रशांत किशोर की चुनौती बड़ी

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार दो साल से जनता के बीच हैं, सभाएं और पदयात्राएं कर रहे हैं. उनकी लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन वोट में तब्दील करना आसान नहीं है.प्रशांत किशोर की पार्टी कुछ सीटें जीत सकती है मगर सत्ता तक पहुंचना अभी बहुत दूर की बात है.

नीतीश कुमार फैक्टर बड़ा आधार
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार दो दशकों से बड़ा नाम हैं. र विश्लेषण में नीतीश का फैक्टर सबसे अहम होता है और इस बार भी है. लेकिन, सवाल यह है कि नीतीश के विकल्प के रूप में जनता किसे चुनती है. यही कारण है कि बिहार में वोटिंग होने के बाद भी परिणाम का अनुमान लगाना बेहद मुश्किल होता है.

जातीय समीकरण और बिहार
बिहार जातिगत राजनीति का केंद्र रहा है और यही वजह है कि यहां चुनाव सिर्फ विकास या चेहरे पर नहीं, बल्कि जातीय समीकरण पर भी तय होते हैं. 20-30 सालों में बिहार ने जाति जनगणना कराकर इस ट्रेंड को और मजबूत किया है. यही कारण है कि विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही जातीय गणित पर ध्यान दे रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम …………………

बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम .....................

यूपी से बिहार पहुंचा ‘आई लव मोहम्मद’, पटना के कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन, सीएम योगी पर निशाना

यूपी से बिहार पहुंचा 'आई लव मोहम्मद', पटना के कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन, सीएम योगी पर निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend