ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केन्द्रीय कैबिनेट : दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, साहेबगंज-अरेराज और बेतिया खंड के लिए 3,822.31 की मिली मंजूरी

UB India News by UB India News
September 25, 2025
in राष्ट्रीय
0
मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दीवाली और छठ पूजा से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट मीटिंग में 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने वाले प्रस्ताव को मंजूर किया गया है. बोनस के लिए 1865.68 करोड़ का बजट तय किया गया है. सरकार का कहना है कि दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा.

बिहार में एनएच-139 डब्ल्यू साहेबगंज-अरेराज और बेतिया खंड के एन्युइटी मोड के आधार पर निर्माण को मंजूर किया है. प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 78.942 किमी होगी. इस प्रोजेक्ट की लागत 3,822.31 करोड़ रुपये होगी.

RELATED POSTS

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

इसके अलावा, जहाज निर्माण, मरीन फाइनेंसिंग और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूर किया है.

रेलवे लेन के प्रस्ताव को मंजूरी

बता दें, बुधवार को नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई है. बैठक में केबिनेट ने बिहार के लिए बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया तक रेलवे की डबल लेन को मंजूर किया है. इस प्रोजेक्ट के लिए 2,192 करोड़ रुपये खर्च कर दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि ये लाइन अब तक सिंगल थी. क्षमता सीमित थी. अब डबल लेन होने की वजह से इसकी क्षमता बढ़ेगी. रेलवे के अनुसार, 104 किलोमीटर की इसकी लंबाई होगी. ये बिहार के चार जिलों को कवर करेगी.

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

योग्य रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले यह बोनस दिया जाता है। इस साल भी, लगभग 10.91 लाख अराजपत्रित (नॉन-गजेटेड) रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी दिया जाएगा। उत्पादकता-आधारित बोनस का भुगतान रेलवे के प्रदर्शन में सुधार हेतु रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने हेतु एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है। रेलवे कर्मचारियों को बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी और इसका भुगतान जल्द शुरू किया जाएगा।

जिन कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा, उनमें निम्न श्रेणी के लोग शामिल हैं:

ट्रैक मेंटेनर

लोको पायलट
ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
स्टेशन मास्टर
सुपरवाइजर
तकनीशियन
तकनीशियन हेल्पर
पॉइंट्समैन
मिनिस्ट्रियल स्टाफ
अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ

रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलने के फायदे

रेलवे कर्मचारियों को बोनस से कई तरह के फायदे होते हैं, खासकर जब ये त्योहारी मौसम से पहले दिया जाता है। कर्मचारी बोनस का उपयोग खरीदारी, यात्रा, मनोरंजन आदि में करते हैं, जिससे स्थानीय बाजारों और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। बोनस कर्मचारियों को उनके मासिक वेतन के अतिरिक्त राशि के रूप में मिलता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बोनस मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने काम के प्रति और अधिक प्रेरित होते हैं। इससे कार्यक्षमता और उत्पादन में सुधार होता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान...

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था।...

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

by UB India News
August 16, 2026
0

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और...

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ UN में हुई 3 साजिशें ?

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ UN में हुई 3 साजिशें ?

प्रधानमंत्री का आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा , कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री का आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा , कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend