ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज देश को मिल जाएगा नया उपराष्ट्रपति, वोटिंग जारी , पीएम मोदी, खरगे-सोनिया समेत नेताओं ने डाला वोट……

UB India News by UB India News
September 9, 2025
in सांसद
0
आज देश को मिल जाएगा नया उपराष्ट्रपति, वोटिंग जारी , पीएम मोदी, खरगे-सोनिया समेत नेताओं ने डाला वोट……

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
भारत के 17वें उपराष्ट्रपति के लिए मतदान शुरू हो चुका है. इस उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी ने संसद भवन पहुंचकर सबसे पहले वोट डाला. इस चुनाव में एनडीए के सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के कैंडिडेंट बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है.

उपराष्ट्रपति चुनाव में नंबर गेम की बात करे तो इस लिहाज से NDA आगे है. वहीं इंडिया गठबंधन क्रॉस वोटिंग से आस लगाए बैठे हैं. एक बात आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कोई चुनाव चिह्न नहीं होता है और पार्टियां इसके लिए व्हिप जारी नहीं करती हैं. ऐसे में कोई भी किसी भी उम्मीदवार को वोट करने के लिए स्वतंत्र होता है. और नतीजों में वैध वोट सबसे अहम भूमिका निभाते हैं.
इस चुनाव में तीन पार्टियां वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगी. ओडिशा से नवीन पटनायक की पार्टी BJD, पंजाब की शिरोमणि अकाली दल और तेलंगाना से चंद्रशेखर राव की पार्टी BRS ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का ऐलान किया है. एक और अहम बात, AIMIM और आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन किया है, जबकि YSRCP ने NDA के उम्मीदवार पर भरोसा जताया है.

वैसे आज तक सिर्फ 4 बार ही ऐसे मौक़े आए हैं जब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग नहीं की गई और निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुने गए. आज का दिन इसलिए भी अहम है क्योंकि राहुल गांधी लगातार PM नरेंद्र मोदी पर डायरेक्ट हमले कर रहे हैं और बिहार चुनाव, SIR को लेकर दोनों राजनीतिक मोर्चों में ठनी हुई है. ऐसे में ये चुनाव एक पोलिटिकल पावर शो भी माना जा सकता है.

उपराष्ट्रपति चुनाव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिर कह दी चुभने वाली बात

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है. इसे लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर ऐसी बात कह दी, जो पार्टी लाइन से हटकर थी. कांग्रेस के तमाम नेता जहां इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी की जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं थरूर ने कहा, ‘यह एक अहम चुनाव है, लेकिन पहले से ही लोगों को आइडिया है कि एनडीए के वोट हमसे ज्यादा है.’

राजनाथ सिंह और कंगना रनौत ने किया मतदान
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कंगना रनौत ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

प्रियंका गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए किया मतदान
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

सोनिया गांधी ने किया मतदान
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने संसद भवन पहुंचीं।

खरगे और गडकरी ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। खरगे और गडकरी हाथ थामे वोट डालने जाते दिखे।

महाराष्ट्र के कई सांसद पार्टी लाइन पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र और पृष्ठभूमि के आधार पर वोट देंगे।’
शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, ‘हमें पूरा विश्वास है कि सीपी राधाकृष्णन आज भारी बहुमत से जीतेंगे और भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति बनेंगे। महाराष्ट्र के कई सांसद पार्टी लाइन के आधार पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र और पृष्ठभूमि के आधार पर वोट देंगे।’

सपा सांसद बोले- ये एनडीए सांसदों के पास आखिरी मौका
सपा सांसद राजीव राय ने कहा, ‘मैं एनडीए में अपने सहयोगियों से अपील करता हूं कि यह उनका आखिरी मौका है, चाहे तो वे किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन करें जो संविधान में विश्वास करता है और उसकी रक्षा करता है या किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन करें जो एक विशेष विचारधारा का समर्थन करता है और नफरत फैलाता है। उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को वोट देना चाहिए जो संविधान की रक्षा करता है। विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार को जिताएं।’

‘मैं लोगों की अंतरात्मा जगाने की कोशिश कर रहा हूं’
इंडी गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है। हम जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है।’

पूर्व पीएम ने एचडी देवेगौड़ा ने किया मतदान
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे।

पीएम मोदी वोट डालने पहुंचे
उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है। मतगणना शाम में होगी।

सीपी राधाकृष्णन आरएसएस के आदमी हैं तो इसमें छिपाने की क्या बात?
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘वह (सीपी राधाकृष्णन) आरएसएस के आदमी हैं। इसमें छिपाने की क्या बात है? आरएसएस एक भारतीय संगठन है। आरएसएस कभी देश के खिलाफ, चुनाव आयोग के खिलाफ, संसद के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ, सेना के खिलाफ नहीं बोलता, जैसा कि राहुल गांधी और कांग्रेस करते हैं।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

एशिया कप 2025 का आगाज आज , अफगानिस्तान vs हॉन्गकॉन्ग के बिच मैच होगा मैच ,  टीम इंडिया कल यानी से करेगी अपने अभियान का आगाज………..

एशिया कप 2025 का आगाज आज , अफगानिस्तान vs हॉन्गकॉन्ग के बिच मैच होगा मैच , टीम इंडिया कल यानी से करेगी अपने अभियान का आगाज...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend