ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन पर रूस की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक, कीव पर दागे 800 से ज्यादा ड्रोन, नवजाब बच्चे समेत तीन की मौत, कैबिनेट बिल्डिंग खाक………………..

UB India News by UB India News
September 8, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
यूक्रेन पर रूस की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक, कीव पर दागे 800 से ज्यादा ड्रोन, नवजाब बच्चे समेत तीन की मौत, कैबिनेट बिल्डिंग खाक………………..

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर रूस के भारी हवाई हमलों से दहल उठी. रातभर चली ड्रोन और मिसाइल बरसात ने कई इलाकों को तबाह कर दिया. इस दौरान एक शिशु समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए. हमलों में यूक्रेन की कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स (सरकारी मुख्यालय) की इमारत में भी आग लग गई, जो युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार निशाना बनी है. सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इमारत की ऊपरी मंजिलें और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं. प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा कि दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

हमला कैसे हुआ?

कीव की वायुसेना के मुताबिक रूस ने एक ही रात में 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं. इनमें से कई ड्रोन राजधानी पर गिरे और आगजनी का कारण बने. कीव के मेयर विताली क्लिचको ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि ड्रोन हमले में शिशु और एक युवती की मौत हुई, जबकि पांच घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है. एक अन्य घटना में, डर्नित्सकी जिले में बम शेल्टर में छिपी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

हमले से मची तबाही

  • डर्नित्सकी इलाके की एक चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया.
  • स्वियातोशिंस्की जिले की नौ मंजिला इमारत के कई फ्लोर तबाह हो गए.
  • मलबे से गिरी आग की लपटों ने 16 मंजिला अपार्टमेंट समेत कई इमारतों को जला डाला.
  • सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में कई इमारतों से धुआं उठता और दीवारें टूटी दिखाई दीं.
  • कीव की मिलिट्री प्रशासन के प्रमुख तिमुर त्काचेंको ने आरोप लगाया कि रूस ‘जानबूझकर नागरिक ठिकानों पर निशाना बना रहा है.’

अन्य शहरों में भी धमाके

मध्य यूक्रेन के क्रेमेन्चुक शहर में दर्जनों धमाकों से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई. क्रिवी रीह में परिवहन और शहरी ढांचे पर हमले हुए. ओडेसा की बात करें तो यहां आवासीय इलाकों और अपार्टमेंट ब्लॉकों में आग लग गई. फिलहाल रूस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों देश नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करते हैं, लेकिन फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक हजारों आम लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

पोलैंड ने भी सक्रिय की एयरफोर्स

पश्चिमी यूक्रेन पर हमलों की आशंका के बीच पड़ोसी देश पोलैंड ने अपने लड़ाकू विमानों और नाटो सहयोगियों के विमान सक्रिय कर दिए हैं, ताकि हवाई सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

हमले में 1 साल के बच्चे की मौत

हमला इतना अधिक भयानक था कि गगनचुंबी इमारतें भी ढह गईं। कई इमारतों से आग की ऊंची लपटें और काला धुआं उठता दिख रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मृतकों में एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसे मलबे से निकाला गया। कीव नगर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के दौरान बच्चा मृत अवस्था में मिला, जिससे घटना की त्रासदी और भी बढ़ गई।

कीव में रिहायशी इमारतों पर गिरा ड्रोन

कीव के मेयर विटालि क्लिट्स्को ने बताया कि रूसी ड्रोन का मलबा राजधानी के स्वियातोशिन्स्की और डार्नित्स्की जिलों में गिरा, जहां एक आवासीय इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा। प्रभावित इलाकों में फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं तुरंत पहुंच गईं। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले के कारण कई अपार्टमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि आस-पास खड़े वाहन भी जलकर खाक हो गए। स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है और कई लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

यूक्रेन ने किया कई ड्रोन को मार गिराने का दावा

यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ रूसी ड्रोन को मार गिराया, लेकिन सभी हमलों को रोक पाना संभव नहीं हो सका। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कीव में अपेक्षाकृत शांत माहौल बना हुआ था, जिससे नागरिकों को फिर से डर और असुरक्षा का सामना करना पड़ा है।
इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है और इसे नागरिकों पर लक्षित हिंसा करार दिया जा रहा है। यूक्रेनी सरकार ने इसे युद्ध अपराध की श्रेणी में रखते हुए रूस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा

पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस और रिलायंस के निवेशकों की जमकर हुई कमाई, सोने की कीमत ने लगाई बड़ी छलांग

जीएसटी रिफॉर्म से इकोनॉमी को होगा 20 लाख करोड़ का फायदा,टाटा, महिंद्रा, टोयोटा की कारें ₹3.5 लाख तक सस्ती हुईं ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend