ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनडीए में साथी दलों के बीच सीट शेयरिंग का मसला सुलझा !

UB India News by UB India News
August 18, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार फतह की रणनीति तय कर गए अमित शाह , ‘मिशन 225’ का नारा बुलंद, चुनावी रणनीति पर सभी सहयोगी सहमत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एनडीए के साथी दलों के बीच सीट शेयरिंग का मसला अंततः सुलझा लिया गया। यह दीगर कि काफी माथापच्ची करने के बाद एनडीए के रणनीतिकार घुमफिर कर वहां पहुंचे, जहां से सफर शुरू हुई थी। आखिर क्यों लौटना पड़ा वर्ष 2020 के सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह है कि लोजपा (आर) के बदलते रंग से जदयू के रणनीतिकार काफी परेशान हो गए। अभी 30 से 40 विधासनसभा सीटों की हिस्सेदारी की आवाज को बुलंद करते। तो कभी 243सीटों पर लड़ने की बात कह कर लोजपा(आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए के भीतर भ्रम फैला रहे थे।

चिराग की स्थिति
उसके अलावा हाल फिलहाल में तो चिराग पासवान ने यह कह डाला कि मेरा तो गठबंधन भाजपा से है, जदयू से नहीं। और अगर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ेगी तो मैं अपने सरकार के विरुद्ध टिप्पणी भी करूंगा। दरअसल, दूध का जला मट्ठा भी फूंक- फूंक पर पीता है। वर्ष 2020 में चिराग के इस तेवर ने खास कर जदयू को बहुत नुकसान पहुंचाया। एक नंबर की पार्टी तीन नंबर पर आ पहुंची। सो, लोजपा (आर) के प्रति जेडीयू के नेताओं का विश्वास डोलने लगा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

निरंतर बढ़ता दबाव
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का एनडीए में शामिल होने के बाद सीटों की हिस्सेदारी में एक दल का बढ़ जाना भी सीट शेयरिंग के समीकरण को उलझा रहा था। उपेंद्र कुशवाहा 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। गत विधानसभा चुनाव में उनके एक सदस्य भी नहीं थे। नतीजतन संख्या से भी ज्यादा परेशान कर रहा है कि वे कौन सी सीटें हैं जिस पर वो चुनाव लड़ना चाहते हैं।

वीआईपी का इंतजार
सीट शेयरिंग का मसला इसलिए भी लटका हुआ है कि भाजपा को भरोसा है कि वीआईपी शीघ्र ही एनडीए का सदस्य होगा। इसलिए वेट एंड वॉच की स्थिति में भाजपा के रणनीतिकार अभी तक बने हुए हैं। निषाद के वोट से बीजेपी नॉर्थ बिहार में जीत का सपना देख रही है। पर कुछ पेंच है जो अभी भी फंसा हुआ है। एनडीए के सूत्रों की मानें तो दबाव की राजनीति से मुक्त जदयू के रणनीतिकार वर्ष, 2020 विधानसभा चुनाव के सीट शेयरिंग फॉर्मूला पर अपनी सहमति जता दी है। जहां यह तय हुआ कि जदयू हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की जिम्मेवारी संभालेगी और भाजपा राष्ट्रीय लोक मोर्चा और लोजपा (आर) की। वर्ष 2020 के चुनाव की तरह ही जदयू 243 सीटों में आधा सीट खुद और आधा सीट भाजपा को देना चाहती है। इस पर सहमति भी बन गई है। पर इस रास्ते का एक पेंच यह है कि भाजपा को वीआईपी का एनडीए में आने का इंतजार है।अगर यह संभव हुआ तो जदयू 10 से 15 सीट भाजपा के खाते में डाल देगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
जदयू ने 20 साल पुरानी तस्वीर दिखाकर राजद-कांग्रेस पर बोला हमला

जदयू ने 20 साल पुरानी तस्वीर दिखाकर राजद-कांग्रेस पर बोला हमला

यह मौसेरे भाई हैं, एक देश तो दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं……….

यह मौसेरे भाई हैं, एक देश तो दूसरे बिहार को लूटने वाले हैं..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend