ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 21 जिलों से गुजरेगी राहुल-तेजस्वी की ‘वोट अधिकार यात्रा

UB India News by UB India News
August 14, 2025
in बिहार
0
बिहार चुनाव 2025: राहुल-तेजस्वी की बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कराए जा रहे एलआईआर (Special Intensive Revision) के मुद्दे पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष लगातार हमलावर है. चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश में विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है. इसी क्रम में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में इस मुद्दे को लेकर 15 दिनों की एक बड़ी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं.

बिहार के सासाराम जिले से शुरू होगी यात्रा

‘वोट अधिकार यात्रा’ के नाम से शुरू होने वाली इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बिहार में उनके सहयोगी दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. कांग्रेस पार्टी के नेताओं के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी इस यात्रा की शुरुआत बिहार के सासाराम जिले से करेंगे.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

यह यात्रा 15 दिनों तक चलेगी और राज्य के 21 जिलों से होकर गुज़रेगी. यात्रा के दौरान कई सार्वजनिक सभाएं भी आयोजित की जाएंगी, जो ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तरह हाइब्रिड मोड में होंगी. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे, जिनमें राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश साहनी और वामपंथी दलों के नेता प्रमुख हैं.

सभी नेता मंच साझा कर इस मुद्दे पर जनता को संबोधित करेंगे. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा रहा है. ये भी आरोप है कि फर्ज़ी वोटर को वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम भी किया जा रहा है. पार्टी नेताओं की मानें तो इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी चुनाव से जुड़ी धांधली को बिहार की जनता के सामने रखेंगे और बिहार से ही पूरे देश में एक बड़ा मेसेज देने की कोशिश भी करेंगे.

किन जगहों से गुजरेगी राहुल-तेजस्वी की ये यात्र

यात्रा की शुरुआत सासाराम से 17 अगस्त को होगी. फिर औरंगाबाद → गया → वज़ीरगंज, इसके बाद नवादा → शेखपुरा → लखीसराय → मुंगेर → भागलपुर फिर ये यात्रा पहुंचेगी कटिहार → पूर्णिया → अररिया → मधुबनी → दरभंगा → सीतामढ़ी उसके बाद: पूर्वी चंपारण → पश्चिमी चंपारण → गोपालगंज → सिवान → सारण यात्रा का समापन आरा जिले में होगा 31 अगस्त को होगा. साथ ही 1 अगस्त को पटना में बड़ी रैली के साथ इसका समापन होगा.

विपक्ष ने इस पूरे मामले को ‘वोटबंदी’ और ‘दिनदहाड़े वोटों की डकैती’ करार दिया है. कांग्रेस, राजद, वीआईपी और वामपंथी दल लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं और सत्तारूढ़ NDA को इसका लाभ पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं. बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर महीने में प्रस्तावित है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
बिहार के 2 IPS राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, सात जवानों को मिला गैलेंट्री अवार्ड

बिहार के 2 IPS राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, सात जवानों को मिला गैलेंट्री अवार्ड

बाढ़ राहत कार्य जारी, पुलिस राहत कार्यों में जुटी, नीतिश कुमार ने भी लिया जायजा

बाढ़ राहत कार्य जारी, पुलिस राहत कार्यों में जुटी, नीतिश कुमार ने भी लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend