ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार भाजपा को लगा बड़ा झटका , ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या ने छोड़ा पार्टी

UB India News by UB India News
August 6, 2025
in पटना, भाजपा
0
बिहार भाजपा को लगा बड़ा झटका , ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या ने छोड़ा पार्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी काल मे बिहार बीजेपी को बड़ा झटका लगा है । लगातार उपेक्षा की शिकार होती रही अर्चना रॉय भट्ट जो फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में पिछले तीन वर्षों से इस पद पर अपने दायित्व का निर्वहन कर रही थी उन्होंने पद के साथ पार्टी को भी अलविदा कह दिया।

बिहार भाजपा के द्वारा लगातार उपेक्षा की शिकार होने वाली श्रीमती भट्ट ने बताया कि मेरी जाति के संख्या बल को अक्सर निशाना बनाया जाता रहा है । मैं भट्ट समाज से आती हुँ जो ओबीसी वर्ग में है । अक्सर इस समाज के लोगो को मुख्य धारा से काटे रखा गया सिर्फ इस कारण की बिहार में इस जाति की संख्या बल किसी को जिताने लायक नही है ।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार भाजपा के द्वारा लगातार मेरी जाति के संख्या बल को अक्सर निशाना बनाया जाता रहा है । मैं भट्ट समाज से आती हुँ जो ओबीसी वर्ग में है । अक्सर इस समाज के लोगो को मुख्य धारा से काटे रखा गया, यहाँ तक कि संगठन के अंदर सामाजिक समीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार मे जितनी पिछड़ी जाति है उसकी बैठक की जाती है… हर समाज के प्रत्येक जिले से प्रत्येक मुख्य सामाजिक व्यक्ति को उस बैठक मे बुलाया जाता है… लेकिन मेरे बोलने के बावजूद हमारे भाट/ भट्ट समाज की बैठक नही बुलाई जाती है, ना ही हमारे समाज के लोगों के उत्थान के बारे मे सोचा जाता है. भाजपा अंत्योदय सिद्धांत पे कार्य करने का दम्भ भरती है जो बिहार के संगठन मे दूर दूर तक दिखता प्रतीत नही होता है. किसी जाति विशेष से इतनी नफ़रत, इतनी उपेक्षा समझ से परे है. जबकि अगर हम अपने सुजाति की जनसंख्या की बात करें तो पूरे बिहार मे 10 लाख से ज्यादा है कम नही.

दो दशक से पार्टी के लिए जी जान लगा कर रात दिन समर्पित भाव से जुड़ी रही , कई उतराव चढ़ाव देखी लेकिन पिछले कुछ वक्त से पार्टी के अंदर गुटबाजी और चाटुकारिता से घुटन महसूस हो रही थी ।

केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा अथक प्रयास के बावजूद स्थानीय इकाई के चाल चरित्र में कोई बदलाव नहीं आता देख आज पार्टी से नाता तोड़ना ही उचित प्रतीत हुआ ।

प्रधानमंत्री जी से 2015 में चंद पल में पिता के रूप में मिला स्नेह था जिसके कारण आज तक पार्टी के साथ हर उपेक्षा के बावजूद खड़ी रही । किंतु पिछले कुछ समय से अपनी परिस्थितियों को प्रस्तुत करने के लिए हर सम्भव प्रयास की किंतु पार्टी के बिहार इकाई के पास किसी के पास चंद पल का वक्त नही था की मेरी बातों को सुनें । बिहार इकाई के द्वारा महिलाओं के प्रति व्यवहार इतना निम्न स्तर का होगा यह अकल्पनीय है । ऐसे में संस्था के साथ जुड़े रहना खुद को प्रताड़ित करने से कम नही है । बहुत दुःखी मन से आज पार्टी से अलग होने का फैसला की जो मेरे लिए भी आसान नही है परंतु स्वाभिमान बचा रहे यही मेरे लिए बहुत है ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
भिखारी चौक पर रोहिणी आचार्य के जाने से क्यों मचा बवाल, चल गई गोलियां

मतदाता सूची पर रोहिणी आचार्य के पोस्ट का सच

उत्तरकाशी के रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश बनी चुनौती, सीएम धामी भी पहुंचे

उत्तरकाशी के रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश बनी चुनौती, सीएम धामी भी पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend