बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आज तीसरे दिन भी बढ़ते क्राइम और वोटर वेरिफिकेशन पर विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष ने आज भी सदन का मेन गेट जाम कर दिया है। जन सुराज पार्टी आज, 23 जुलाई को तीन अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी दूसरे गेट से सदन के अंदर पहुंचे। स्पीकर नंदकिशोर यादव समेत सत्ताधर दल के विधायक वैकल्पिक दरवाजे से एंट्री ली।
इधर ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम क्राइम के पोस्टर लेकर विधानसभा के मेन गेट पर बैठ गए। उन्होंने कहा- आज भी विधानसभा नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा, ‘सदन में गुंडाराज को लेकर हंगामा करेंगे। कार्य स्थगन प्रस्ताव भी लाएंगे। यदि चर्चा नहीं हुई तो सदन नहीं चलने दिया जाएगा।’सदन के दूसरे हाफ में 6 विधेयक पारित कराए जाएंगे। इनमें से 4 श्रम संसाधन विभाग के विधेयक हैं। वहीं कृषि और पशुपालन विभाग के एक-एक बिल हैं। सुबह 11 बजे सदन की शुरुआत के बाद विधायकों के सवालों के जवाब प्रभारी मंत्री की ओर से दिए जाएंगे।
जन सुराज पार्टी का आज विधानसभा घेराव
जन सुराज पार्टी आज, 23 जुलाई को तीन अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. पार्टी का कहना है कि सरकार की नीतियों और वादों के बावजूद ज़मीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है .विधानसभा घेराव सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. जन सुराज पार्टी आज, 23 जुलाई को तीन अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. पार्टी का कहना है कि सरकार की नीतियों और वादों के बावजूद ज़मीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है. विधानसभा घेराव सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. जन सुराज पार्टी जिन तीन प्रमुख मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है, वे इस प्रकार हैं:
- सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोज़गार के लिए 2 लाख रुपये की सहायता क्यों नहीं मिली?
- दलित भूमिहीन परिवारों को अब तक 3 डिसमिल जमीन क्यों नहीं दी गई?
- भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सरकार चुप क्यों है?
तेजस्वी यादव बोले— वोट देने का हक छिनने नहीं देंगे, लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि मताधिकार किसी भी सूरत में छीने नहीं जाने दिया जाएगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हम संविधान की हत्या नहीं होने देंगे, किसी का वोट कटने नहीं देंगे और चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलने देंगे.” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में लोकतंत्र और लोगों के वोट देने के अधिकार पर हमला कर रही है. इसके विरोध में राजद बिहार में आंदोलन के मूड में है.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग की थी कि पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान SIR (स्पेशल इलेक्टर्स रिवीजन) पर चर्चा कराई जाए. मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, “हमने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव रखा था, लेकिन दुर्भाग्य से अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया. यह बहुत अहम मुद्दा है. SIR रिपोर्ट में कई सवाल उठे हैं— जैसे जो लोग रोज़गार के लिए बाहर रहते हैं, वे चुनाव के समय वोट डालने कैसे लौटेंगे?” तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि इस प्रक्रिया में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं. उन्होंने कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ जगहों पर बूथ लेवल अधिकारी खुद ही मतदाताओं की ओर से फॉर्म भर रहे हैं और उन पर हस्ताक्षर भी कर रहे हैं. ये बेहद गंभीर आरोप हैं, जिन पर सदन में चर्चा जरूरी थी.”
दूसरे दिन सर्फ 51 मिनट ही चल पाई थी कार्यवाही
पिछले दो दिनों से विपक्ष लॉ-एंड-ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन पर सरकार को घेर रहा है। बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन जोरदार हंगामा हुआ। सुबह 21 मिनट और दोपहर 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही 30 मिनट ही चल पाई। यानी पूरे दिन में सदन की कार्यवाही महज 51 मिनट चली। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सदन में लगातार नारेबाजी हुई। सेकेंड शिफ्ट में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक हाथों में तख्ती लिए वेल में आ गए। लॉ-एंड-ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। वेल में पहुंचे विपक्षी विधायकों ने कुर्सी उठाकर रिपोर्टिंग टेबल की ओर उछालने की कोशिश की, जिसे मार्शल ने रोका।
वेल में पहुंचे विधायकों को स्पीकर ने चेताया। विपक्षी विधायकों को पोस्टर दिखाने से मना किया। सदन में ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’, ‘SIR वापस लो’ के नारे लगे। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। हंगामे के बीच स्पीकर ने विपक्ष के विधायकों को बार-बार चेताया- ‘धक्का-मुक्की मत कीजिए। इससे आपकी लोकप्रियता नहीं बढ़ेगी। जनता देख रही है कि आप लोग क्या कर रहे हैं।’
हंगामे के बीच विधेयक पारित कराए गए। इसके बाद सदन बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सत्र के दूसरे दिन सदन में मार्शल-विपक्षी विधायकों में धक्का-मुक्की हुई
इससे पहले सुबह जोरदार हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्षी विधायक वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सदन में विधायकों और मार्शल में धक्का-मुक्की हुई। टेबल पलटने की कोशिश की गई। विपक्षी विधायकों के ताली बजाने पर सीएम नीतीश कुर्सी से उठे और हंसते हुए ताली बजाने लगे।
ये सब कुछ सदन के अंदर चलता रहा, लेकिन इसके फुटेज उपलब्ध नहीं हैं। स्पीकर बार-बार विपक्ष को अपनी जगह पर बैठने के लिए बोलते रहे। हालांकि विपक्ष के विधायक नहीं माने और हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही महज 21 मिनट ही चली। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्षी लॉ एंड ऑर्डर और वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।
विपक्ष के विधायक काले कपड़ों में सदन पहुंचे। कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के पोर्टिको के बाहर जमकर नारेबाजी की। मेन गेट को जाम कर दिया। स्पीकर नंदकिशोर यादव समेत सत्ता पक्ष के विधायकों को अंदर जाने से रोका गया। इसके बाद बैक गेट का ताला तोड़ा, जहां से CM नीतीश, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत सत्ता पक्ष के विधायक सदन के अंदर गए। विपक्ष SIR पर विधानसभा में चर्चा चाहता है, लेकिन सरकार फिलहाल इससे बच रही है।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘हमलोग वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ नहीं हैं। गरीब-दलितों का नाम काटा जा रहा है, उसके खिलाफ हैं। हम लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देंगे।’वहीं आरा में हुई मुठभेड़ पर कहा, ‘सरकार और पुलिस जाति देखकर गोलियां चलवा रही है।’कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘सरकार को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।’ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा कि ‘सदन में JP नड्डा के व्यवहार से आहत होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।’







