ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का समय 9 घंटे बढ़ा

UB India News by UB India News
July 24, 2025
in सांसद
0
बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

RELATED POSTS

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के मानसून सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही फिर से शुरू होगी, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण हंगामे की आशंका बनी हुई है। दोपहर में होगी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक राज्यसभा में बुधवार दोपहर 12:30 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए समय को नौ घंटे तक बढ़ाया गया है। यह चर्चा कई विवादास्पद मुद्दों के बीच सदन का मुख्य केंद्र बनी रहेगी।

मंगलवार को दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी

मंगलवार को दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्षी दलों के विरोध और हंगामे के कारण यह स्थिति बनी। यह हंगामा मुख्य रूप से दो प्रमुख मुद्दों के कारण हुआ: बिहार में मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) का काम और उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा।

सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में विपक्षी नेताओं ने संसद के ‘मकर द्वार’ के बाहर संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर बिहार में होने वाले चुनावों से पहले एसआईआर अभियान को “पक्षपातपूर्ण और गलत” तरीके से चलाने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता शामिल थे। वे तख्तियां और पोस्टर लहराते हुए चुनावी हेरफेर का आरोप लगा रहे थे।

दोनों सदनों में कल बार-बार हंगामे के चलते कार्यवाही पूरे दिन के लिए की गई स्थगित  

जब उपसभापति हरिवंश ने कई विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्तावों को खारिज कर दिया, तो हंगामा शुरू हो गया। सदस्य सदन के वेल में आ गए और नारे लगाने लगे। हंगामे के कारण राज्यसभा को पहले दोपहर तक, फिर दो बजे तक और अंत में पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

लोकसभा में भी यही हाल रहा। विपक्षी सांसदों ने एसआईआर अभियान और ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग की, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद विरोध और हंगामा बढ़ गया। बार-बार स्थगन के बाद आखिरकार लोकसभा की कार्यवाही भी पूरे दिन के लिए रोक दी गई।

चुनाव आयोग का ‘खेल’ हम समझ गए हैं… वोटर लिस्ट के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने बुधवार को संसद परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, महाराष्ट्र में इन्होंने चीटिंग की. हमने चुनाव आयोग से सवाल पूछे कि वोटर लिस्ट दिखाइए, इन्होंने मतदाता सूची नहीं दिखाई. हमने कहा, वीडियोग्राफी दिखा दीजिए, लेकिन इन्होंने वीडियोग्राफी का कानून ही बदल दिया. महाराष्ट्र में एक करोड़ नए वोटर आए थे. इन्होंने इलेक्शन चोरी किया. कर्नाटक में हमने थोड़ी रिसर्च की है. इन्हें भयंकर चोरी है. कर्नाटक में ब्लैक एंड व्हाइट में आपको दिखाऊंगा कि कैसे चोरी की जाती है. चुनाव आयोग को दिखाऊंगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, इनको पता लग गया है कि हम इनका गेम समझ गए हैं. हमने एक सीट चुनी और उसमें गहन तहकीकात की. ये मतदाता सूची कागज में देते हैं, लेकिन जो पेपर में वोटर लिस्ट दी जाती है, उसका विश्लेषण नहीं किया जा सकता. हमने एक संसदीय सीट की पूरी की पूरी वोटर लिस्ट ली. उसको डिजिटल प्रारूप में बदला. इसमें हमें छह महीने लगे, लेकिन हमने इनका पूरा का पूरा सिस्टम निकाल लिया है.

राहुल गांधी ने कहा, ये कैसे करते हैं. वोट कैसे होता है, कहां से वोट होता है, कैसे नए वोटर बनते हैं. अब इन्होंने बिहार का पूरा का पूरा सिस्टम नए तरीके से करेंगे. वोटर डिलीट करेंगे और नए तरीके से तैयार करेंगे. हिन्दुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं और देश की हकीकत है. राहुल गांधी पहले ही महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा चुके हैं.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के जरिये मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहा है. विपक्ष चुनाव के कुछ महीनों पहले ऐसे अभियान को लेकर टाइमिंग का सवाल उठा रहा है. संसद में भी इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार आक्रामक तैयारी में जुटा है. बिहार विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग ने 2003 के बाद ऐसा अभियान चला रहा है. इसमें बड़े पैमाने पर नाम हटाने की बात कही गई है तो क्या इस बीच हुए चुनाव फर्जी थे.

LIVE UPDATE : 

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, सदन के पटल पर रखे गए अहम प्रपत्र और रिपोर्ट
विपक्षी दलों के शोरगुल और हंगामे के बावजूद पीठासीन सभापति संध्या राय ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू कराई। विपक्षी दलों की तरफ से हो रही नारेबाजी और शोरगुल के बीच सांसदों-मंत्रियों ने सदन के पटल पर अहम प्रपत्र और रिपोर्ट पेश किए। हंगामा नहीं थमता देख सभापति संध्या राय को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित
हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे शुरू हुई। पीठासीन सभापति घनश्याम तिवारी ने सदस्यों ने शांति बनाए रखने की अपील की और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की बात कही। हालांकि, सदस्यों का हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगति कर दी गई।

11:31 AM, 23-Jul-2025

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विपक्ष पर बरसे
संसद की कार्यवाही बाधित होने से नाराज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA ब्लॉक ‘हल्लाड़’ ब्लॉक बन गया है… संसद के बाहर वे कहते हैं कि चर्चा होनी चाहिए, लेकिन वे सदन में बहस से भाग रहे हैं। कल मैंने हाथ जोड़कर विपक्ष से चर्चा होने देने की अपील की थी, लेकिन वे हंगामा करते रहे। सदन में किसानों के कल्याण और संबंधित योजनाओं के बारे में कई प्रश्न सूचीबद्ध थे। मैं किसानों और जनता से इंडिया ब्लॉक के इस दोहरे मापदंड को देखने की अपील करता हूं।

11:05 AM, 23-Jul-2025
लोकसभा में हंगामे पर नाराज हुए स्पीकर ओम बिरला – फोटो : पीटीआई

दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा, दोपहर तक स्थगित हुए सदन
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए। उन्होंने नारेबाजी कर रहे सांसदों को आड़े हाथों लिया और कहा, आप सड़क का व्यवहार संसद में कर रहे हैं। ये देश देख रहा है।
ओम बिरला ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘सदन में तख्तियां लेकर आने वालों पर मुझे निर्णायक कार्रवाई करनी पड़ेगी। माननीय हो आप माननीय जैसा व्यवहार करें।’

10:40 AM, 23-Jul-2025

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संघ प्रमुख भागवत के बयान पर कहा- उनका इतिहास अलग है
संसद के मानसून सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संघ प्रमुख भागवत जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ को खारिज करते हैं। विश्वविद्यालयों में इतिहास के प्रोफेसरों की कही बातों को भी खारिज करते हैं। आरएसएस का इतिहास देश के इतिहास से अलग है। खरगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

10:29 AM, 23-Jul-2025

दिल्ली में गंभीर मानवीय संकट, संसद में चर्चा कराए सरकार; AAP सांसद ने दिया नोटिस
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भी राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया है। उन्होंने दिल्ली में जबरन बेदखली के कारण उपजे गंभीर मानवीय संकट पर चर्चा की मांग की है।

10:10 AM, 23-Jul-2025

धनखड़ की सेहत पर चर्चा ठीक नहीं, विपक्ष के हंगामे से संसद बाधित: भाजपा सांसद
संसद के मानसून सत्र में कामकाज से जुड़े एक सवाल पर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, विपक्षी गठबंधन- INDIA ब्लॉक के सभी सांसद हंगामा कर रहे हैं। जनता का सारा पैसा बर्बाद हो रहा है। कोई सार्थक चर्चा नहीं हो रही है। हंगामे के लिए विपक्ष जिम्मेदार है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर भाजपा सांसद ने कहा, कोई किसी को बताकर बीमार नहीं होता, मैं भी अभी अस्वस्थ हो सकता हूं। धनखड़ अस्वस्थ हैं। इस मुद्दे पर ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए।

09:50 AM, 23-Jul-2025

वाम दल के सांसद ने भी बिहार पर नियम 267 के तहत चर्चा की मांग की
सीपीआई सांसद पी संदोष कुमार ने भी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने संसदीय नियमावली के नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया है।

08:50 AM, 23-Jul-2025

बिहार के मुद्दे पर इन तीन सांसदों ने भी स्थगन प्रस्ताव दिए
राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, सैयद नसीर हुसैन, रानानी अशोकराव पाटिल और रंजीत रंजन ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव दिए हैं। तीनों सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की है।

08:30 AM, 23-Jul-2025

राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए राज्यसभा सदस्य रेणुका चौधरी ने भी आज संसद के मानसून सत्र में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया।

08:15 AM, 23-Jul-2025

बिहार में चुनाव आयोग के SIR पर चर्चा की मांग, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और लोकतांत्रिक अधिकारों पर इसके खतरे के तत्काल मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

Next Post
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा,मर्सीडीज-ऑडी जैसी कारों का काफिला…………..

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा,मर्सीडीज-ऑडी जैसी कारों का काफिला..............

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

सेंसेक्स 539.83 अंक चढ़कर 82,726.64 एनएसई निफ्टी 159.00 अंक 25,219.90 अंक चढ़कर पर हुआ बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend