ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार का ‘जंगलराज’ क‍िसे पहुंचाएगा नुकसान?

UB India News by UB India News
July 18, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
‘डीके टैक्स’ से बिहार की राजनीति में उबाल !

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में हर दूसरे दिन हत्या. बीच बाजार में फायरिंग. अस्पताल के अंदर गैंगस्टर को गोली मार दी जाती है, और सरकार कहती है-सब कंट्रोल में है. आए दिन गोलीबारी, हत्या और लूट की खबरें अखबारों और सोशल मीडिया की सुर्खियां बन रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है क‍ि क्या वाकई बिहार एक बार फिर उस ‘जंगलराज’ की ओर लौट रहा है, जिससे निकलने में दशकों लग गए थे?

फिलहाल सीएम नीतीश कुमार निशाने पर हैं, और होना भी चाहिए. आखिर उन्होंने ही खुद को ‘सुशासन बाबू’ की पहचान दी थी. बिहार से क्राइम को खत्‍म करने का भरोसा द‍िलाया था. लेकिन यह मुद्दा सिर्फ नीतीश तक सीमित नहीं है. जो लोग सोचते हैं कि इससे विपक्षी नेता तेजस्वी यादव को फायदा हो सकता है, उन्हें शायद हालात की गहराई से समझ नहीं है.
याद है वो पुराना जंगलराज?
बिहार का आम वोटर जब क्राइम के बारे में सुनता है, तो उसके द‍िमाग में एक तस्‍वीर उभरती है- 90 के दशक का बिहार, जब ‘जंगलराज’ शब्द आम बातचीत का हिस्सा बन गया था. और दुर्भाग्य से उस दौर में सत्‍ता तेजस्वी यादव के परिवार यानी लालू यादव और राबड़ी देवी के पास थी. अब जब लोग नीतीश राज में अपराध देखते हैं तो वे सोचने लगते हैं, ‘तेजस्वी आ गए तो कहीं इससे भी बुरा न हो?’ लोग उस दौर को याद करते हैं और ये सोचते हैं, ‘नीतीश से नाराज तो हैं, लेकिन तेजस्वी से भरोसा कैसे करें?’ ये तुलना अनजाने में ही तेजस्वी के लिए खतरे का संकेत है.
फायदा नहीं, उल्टा नुकसान!
तेजस्वी यादव का चेहरा अभी भी लालू राज की याद दिलाता है, खासकर बुजुर्ग और मध्यम वर्ग के वोटर उस पल को भूलना नहीं चाहते. ऊपर से एक खास वर्ग के लोगों का मर्डर आग में घी का काम कर रहा है. नीतीश के खिलाफ गुस्सा भले बढ़ रहा हो, लेकिन उस गुस्से का लाभ तेजस्वी को मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है. ‘कम से कम नीतीश के वक्त हालत थोड़े कंट्रोल में थे’, ऐसी सोच भी वोटरों के बीच मजबूत हो सकती है. वे सोच सकते हैं क‍ि नीतीश ने भले सुशासन का दावा खो दिया हो, लेकिन लालू राज से बेहतर ही हैं.
कौन बन रहा है निशाना?
बिहार का क्राइम ग्राफ देखें तो हाल की हत्या और हिंसा की घटनाएं किसी वर्ग विशेष को ज्यादा प्रभावित कर रही हैं. बिहार जैसे समाज में यह बात सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि राजनीतिक ध्रुवीकरण का भी कारण बन जाती है. ऐसे मामलों में लोगों की प्रतिक्रिया भावनात्मक होती है और भावनाएं जब डर में बदलती हैं, तो वोट बहुत सोच-समझकर डाले जाते हैं.

तेजस्‍वी की मजबूत छ‍व‍ि लेकिन
अगर तेजस्वी यादव सोचते हैं कि नीतीश सरकार की कमजोरी अपने आप उन्हें सत्ता दिला देगी, तो ये राजनीतिक भूल होगी. उनकी छव‍ि मजबूत है. विपक्ष के नेता के तौर पर उनका ही चेहरा है, लेकिन उन्हें अपने चेहरे से उस जंगलराज की परछाई हटानी होगी, जिसकी वजह से लोग डरे रहते हैं. विकल्‍प वो तभी बन पाएंगे जब सिर्फ खुद को भरोसेमंद साबित कर पाएंगे.

UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
लालू यादव को लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने से किया इनकार

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend