ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, भारत आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा……………………..

UB India News by UB India News
July 17, 2025
in राष्ट्रीय
0
भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा,  भारत आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा……………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन ( SCO) की बैठक में जयशंकर ने चीन के सामने पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल दी है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने कड़ा संदेश देते कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। जयशंकर ने कहा कि भारत आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही उन्होंने पाक की मदद करने पर चीन को भी अपने अंदाज में चेतावनी दी। भारत की इस लताड़ के बाद पाकिस्तान के सुर बदले-बदले दिखे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार, भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री 15 जुलाई को चीन के तियानजिन में आमने-सामने आए। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहलगाम हमले के निंदा की।

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

जयशंकर ने कहा कि यह हमला जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और धार्मिक विभाजन पैदा करने के लिए किया गया था। उन्होंने SCO से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग की।

उन्होंने कहा- SCO तीन बुराइयों से निपटने के लिए बना, वे हैं आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें हमले में जिम्मेदार लोगों को सजा देने की बात कही गई थी।

जयशंकर की फटकार पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

जयशंकर की इस कड़ी फटकार पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के सुर काफी नरम पड़ गए। वह कहने लगे कि पाकिस्तान शांति और स्थिरता वाला रिश्ता चाहता है।  विदेश मंत्री एस जयशंकर SCO की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर चीन और पाकिस्तान को एक साथ कड़ा संदेश। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र किया और कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा।

पाक पर ऑपरेशन सिंदूर को ठहराया सही

जयशंकर ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाक पर ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को बिलकुल सही ठहराया। जयशंकर का यह रुख देखकर पाकिस्तान और चीन की बोलती बंद हो गई। जयशंकर ने इस दौरान कहा कि एससीओ समूह को आतंकवाद और चरमपंथ से निपटने के अपने स्थापना उद्देश्य पर कायम रहना चाहिए और इन चुनौतियों से निपटने में कोई समझौता नहीं करने वाला रुख अपनाना चाहिए। जयशंकर ने कहा कि पहलगाम हमला जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और धार्मिक विभाजन पैदा करने की साजिश के तहत किया गया था।

चीन के सामने ही की बीआरआई की आलोचना

जयशंकर ने इस दौरान कहा कि भारत आतंकवाद का सामना करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया में दृढ़ रहेगा। एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि भारत नए विचारों और प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाता रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह का सहयोग ‘‘परस्पर सम्मान’’, ‘‘संप्रभु समानता’’ और सदस्य देशों की ‘‘क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता’’ के अनुरूप होना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी चीन की वृहद कनेक्टिविटी परियोजना ‘‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’’ (बीआरआई) की बढ़ती वैश्विक आलोचना की पृष्ठभूमि में आई है।

जयशंकर के सख्त रुख से जिनपिंग भी चकराये

विदेश मंत्री जयशंकर के इस हमलावर रुख को देखते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भौचक्के रह गए। विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और चीन दोनों को आड़े हाथों लिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन द्वारा पाकिस्तान को सहयोग दिए जाने तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों में चीन द्वारा बाधा डाले जाने के मामलों को लेकर भारत में चिंता के बीच, विदेश मंत्री ने एससीओ से आतंकवाद से निपटने में ‘कोई समझौता नहीं करने वाला’ रुख अपनाने का आह्वान किया। जयशंकर ने “संघर्ष, प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आर्थिक अस्थिरता पर भी चिंता जताई और वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करने तथा दीर्घकालिक चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। विदेश मंत्री के संबोधन का मुख्य केंद्रबिंदु आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने का उनका आह्वान था।

भारत ने कहा-ऐसे हमले हुए तो हम फिर ऐसा ही ऑपरेशन करेंगे

जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमले की निंदा की है और इस निंदनीय कृत्य के दोषियों, इसके पीछे जिम्मेदार लोगों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को पकड़कर उन्हें न्याय के कठघरे में लाने की आवश्यकता पर बल दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने “बिल्कुल यही” किया और वह ऐसा करता रहेगा। जयशंकर ने कहा, “एससीओ की स्थापना जिन तीन बुराइयों से निपटने के लिए की गई थी, वे हैं आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ये अक्सर एक साथ घटित होती हैं।

हाल में, भारत में हमने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इसका एक ज्वलंत उदाहरण देखा।” उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, जिसके हममें से कुछ वर्तमान में सदस्य हैं, ने एक बयान जारी कर इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और ‘आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, इसके पीछे जिम्मेदार लोगों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने तथा उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता पर बल दिया है।” उन्होंने कहा, “हमने तब से ठीक यही किया है और आगे भी करते रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
महिला आरक्षण विधेयक: महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।

मोदी सरकार ने मॉनसून सत्र के लिए कसी कमर, 8 बिल हो सकते हैं पेश ,ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष हमलावर

डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण

अमेरिका बन रहा दुनिया की नजरों में खलनायक! ट्रंप के आने के बाद बिगड़ रही छवि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend