ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी सरकार ने मॉनसून सत्र के लिए कसी कमर, 8 बिल हो सकते हैं पेश ,ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष हमलावर

UB India News by UB India News
July 17, 2025
in सांसद
0
महिला आरक्षण विधेयक: महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है, कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से आरंभ हो रहा है और 21 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 21 बैठकें होंगी. 13 अगस्त से 17 अगस्त तक संसद के दोनों सदनों की कोई बैठक नहीं होगी. सरकार इस सत्र में आठ नए बिल लाने जा रही है. इसके अलावा इनकम टैक्स बिल भी इस सत्र में पारित कराने का प्रयास होगा. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी इस सत्र में मंजूरी दी जाएगी.

‘SIR’ को लेकर हंगामा होने की संभावना

लेकिन ये सत्र बिहार की मतदाता सूची के रिवीजन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘SIR’ को लेकर हंगामेदार होने की संभावना है. बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस सत्र का इस्तेमाल विपक्ष मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग और सरकार को कठघरे में खड़ा करने में करेगा.

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

ऑपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मध्यस्थता पर विपक्ष हमलावर

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है. वैसे तो विदेशी समर्थन जुटाने के लिए कई देशों में गए प्रतिनिधिमंडलों में सर्वदलीय एकता दिखी थी, लेकिन विपक्ष के मन में कई सवाल हैं. खासकर सीडीएस के बयान के बाद भारत को हुए नुकसान और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मध्यस्थता के अनगिनत दावों के बाद विपक्ष ज्यादा आक्रामक है. सरकार पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा के लिए तैयार रहने की बात कह चुकी है. माना जा रहा है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा हो सकती है, जिसमें पक्ष और विपक्ष आमने-सामने खड़े नजर आएंगे.

हालांकि एक ऐसा मुद्दा है जिस पर पक्ष और विपक्ष साथ आ सकते हैं. वो है दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव. सरकार ने इसके लिए विपक्ष से संपर्क साधा है और विपक्ष ने साथ देने का भरोसा दिया है. लोक सभा के 100 सांसदों के हस्ताक्षर जुटाए जा रहे हैं और जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है. इसके बाद स्पीकर एक जांच कमेटी के गठन को हरी झंडी दे सकते हैं. वैसे विपक्ष ये भी कह रहा है कि लगे हाथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव को हटाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाए.

आठ नए बिल हो सकते हैं पास

सरकार ने अपने एजेंडे में आठ नए बिल शामिल किए हैं. नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल और नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन बिल लाए जाएंगे. खेल संगठनों में सुशासन लाने और विवादों को निपटाने का तंत्र बनाने का प्रावधान किया जाएगा. माइन्स एंड मिनरल्स संशोधन बिल, जिओ हैरिटेज साइट्स एंड जिओरेलिक्स प्रिजर्वेशन एंड मेटेंनेंस बिल, आईआईएम संशोधन बिल भी लाए जा रहे हैं. इनके अलावा मणिपुर जीएसटी संशोधन बिल, टैक्सेशन संशोधन बिल और जनविश्वास संशोधन बिल भी पेश किए जाएंगे. इनके अलावा आठ बिल लंबित हैं, जिन्हें सरकार इस सत्र में पारित कराने का प्रयास करेगी. इनमें इनकम टैक्स बिल 2025, इंडियन पोर्ट्स बिल आदि शामिल हैं.

सरकार का सीक्रेट एजेंडा?

इस सत्र में सरकार का क्या कोई अलग एजेंडा भी है, जो उसने अंतिम सप्ताह के लिए सुरक्षित रखा है? ये प्रश्न भी राजनीतिक गलियारों में पूछा जा रहा है. क्या बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरकार कोई धमाका कर सकती है. ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पहले मॉनसून सत्र का संभावित समापन 13 अगस्त को था, लेकिन नए कार्यक्रम के अनुसार सरकार ने इसे 21 अगस्त को समाप्त करने का फैसला किया है. हालांकि 12 से 18 अगस्त तक बैठक नहीं होगी, लेकिन क्या अंतिम चार दिनों में सरकार कोई महत्वपूर्ण बिल ला सकती है, इस पर कयास लगाए जा रहे हैं.

कौन से बिल होंगे पेश?

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा ये बिल लोकसभा में पेश करने और पारित करने के लिए लाए जाने की उम्मीद है-:

  • मणिपुर GST (संशोधन) विधेयक 2025
  • जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2025
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
  • टैक्सेशन लॉ (संशोधन) विधेयक 2025
  • भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष (संरक्षण एवं रखरखाव) विधेयक 2025
  • खान एवं खान (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2025
  • राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
  • राष्ट्रीय एंटी डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025

इन बिल को लोकसभा में पारित किए जाने की उम्मीद

  • गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक 2024
  • मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2024
  • भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025
  • आयकर विधेयक 2025

क्या है मॉनसून सत्र का शेड्यूल?

संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 2025 से शुरू होने जा रहा है। ये सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। आपको बता दें कि मॉनसून सत्र पहले 12 अगस्त को खत्म होने वाला था। हालांकि, सरकार ने इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सत्र के दौरान कई अहम बिल पेश होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भी मॉनसून सत्र में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। इनमें बिहार में विशेष मतदाता सूची संशोधन, ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे प्रमुख हो सकते हैं। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने बीते 15 जुलाई को मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के लिए एक अहम बैठक भी बुलाई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण

अमेरिका बन रहा दुनिया की नजरों में खलनायक! ट्रंप के आने के बाद बिगड़ रही छवि

बिहार में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे चंद्रशेखर किसे देंगे सबसे बड़ी चोट?

बिहार में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे चंद्रशेखर किसे देंगे सबसे बड़ी चोट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend