ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका बन रहा दुनिया की नजरों में खलनायक! ट्रंप के आने के बाद बिगड़ रही छवि

UB India News by UB India News
July 17, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
डोनाल्ड ट्रंप आज लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ , शपथ ग्रहण से पहले ट्रम्प का विक्ट्री भाषण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया भर के कई देशों में चीन और उसके नेता शी जिनपिंग के प्रति दृष्टिकोण में सुधार हो रहा है, जबकि अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति दृष्टिकोण में गिरावट आई है। प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा लगभग दो दर्जन देशों में किए गए एक नए सर्वेक्षण में ये खुलासा हुआ है। मंगलवार को जारी इस सर्वेक्षण से पता चला कि दोनों महाशक्तियों और उनके नेताओं के प्रति अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में 2020 की तुलना में लगातार अंतर कम हो रहा है। जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान उनके और चीनी राष्ट्रपति के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण में काफी अंतर था, लेकिन अब ट्रंप के सत्ता में आने और खासकर टैरिफ मुद्दे को लेकर अमेरिका की छवि वैश्विक स्तर पर लगातार खराब हो रही है।

अमेरिका पर कई देशों का भरोसा कम हुआ
प्यू रिसर्च ने 24 देशों में किए अपने सर्वेक्षण में पाया कि आठ देशों का दृष्टिकोण, अमेरिका के प्रति अच्छा था। वहीं सात देशों की नजर में चीन ज्यादा बेहतर सहयोगी देश रहा। दो देशों ने दोनों देशों को बराबर रखा। हालांकि सर्वेक्षण में ये नहीं बताया गया है कि वैश्विक दृष्टिकोण में बदलाव की वजह क्या है। रिसर्च की एसोसिएट डायरेक्टर लॉरा सिल्वर ने कहा कि अमेरिका को अब दुनियाभर के देश कम भरोसेमंद सहयोगी देश मानने लगे हैं और दुनिया के देशों का अमेरिका में विश्वास भी कम हुआ है। चीन की सरकार मानवाधिकार संबंधी नीतियों को लेकर और महामारी से निपटने के तरीकों को लेकर वैश्विक स्तर पर निशाने पर रही।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

डेमोक्रेट भी मानते हैं ट्रंप, अमेरिका की वैश्विक छवि बिगाड़ रहे
अमेरिका में डेमोक्रेटिक सीनेटर्स के एक समूह ने भी इस हफ्ते ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि विदेशी सहायता कार्यक्रमों को बंद करके, सहयोगी देशों पर टैरिफ लगाकर, विदेशी छात्रों पर वीजा प्रतिबंध लगाकर और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों पर नकेल कसकर ट्रंप प्रशासन अमेरिका के वैश्विक प्रभाव को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। अब प्यू रिसर्च के सर्वेक्षण में भी इसकी पुष्टि हुई है। प्यू रिसर्च के सर्वेक्षण में पता चला है कि 10 उच्च आय वाले देशों- कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और इटली आदि के 35 प्रतिशत लोग अमेरिका के प्रति सकारात्मक राय रखते हैं, जबकि यह आंकड़ा पिछले साल 51 प्रतिशत था।

उच्च आय वाले देशों में भी अमेरिका को लेकर नाराजगी बढ़ी
उच्च आय वाले पश्चिमी देश जो हाल फिलहाल तक अमेरिका के करीबी थे, वहां भी चीन की स्वीकार्यता बढ़ी है और अब अमीर देशों के 32 प्रतिशत लोग चीन को लेकर सकारात्मक सोचते हैं। यह पिछले साल आंकड़ा 23 प्रतिशत था। इस्राइल के लोग अभी भी अमेरिका को लेकर सकारात्मक हैं और 83 प्रतिशत इस्राइली अमेरिका को पसंद करते हैं। वहीं चीन के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले लोग भी 33 प्रतिशत हैं। इनमें 69 प्रतिशत लोग ट्रंप को पसंद करते हैं, जबकि सिर्फ 9 प्रतिशत लोग ही शी जिनपिंग को अच्छा मानते हैं। प्यू ने 8 जनवरी से 26 अप्रैल तक 25 देशों के 30,000 से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया। प्रत्येक देश के लिए गलती का मार्जिन प्लस या माइनस 2.5 से प्लस या माइनस 4.7 तक था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
बिहार में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे चंद्रशेखर किसे देंगे सबसे बड़ी चोट?

बिहार में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे चंद्रशेखर किसे देंगे सबसे बड़ी चोट?

बिहार चुनाव में हुई ‘चिंटू’ की एंट्री ,

बिहार चुनाव में हुई 'चिंटू' की एंट्री ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend