बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए खेमे में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बने कंफ्यूजन पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय झा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है 2025 में। मुख्यमंत्री और चेहरा दोनों नीतीश कुमार ही हैं इस अलायंस में। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए अलायंस बिल्कुल ईजी है। चुनाव रिजल्ट के बाद समीकरण बदलने की संभावनाओं से भी संजय झा ने इनकार किया है। इतना ही नहीं, नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवाल पर संजय झा ने कहा कि जब जरूरत होगी तब सीएम मीडिया इंट्रैक्शन जरूर करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया भर में भारत की ओर से भेजे गए शिष्टमंडल पर कांग्रेस नेता की ओर से सवाल उठाए जाने पर भी संजय झा ने जवाब दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह टैक्स के पैसों की बर्बादी है। इसपर संजय झा ने कहा कि उनके (कांग्रेस) लोग हमारे साथ थे। सलमान खुर्शीद हमारी टीम में थे, उन्हीं से फीडबैक ले लेते। चुनाव में पेपर ली को मुद्दा बनाए जाने पर संजय झा ने कहा कि पेपर लीक तो कहीं था ही नहीं।
बिहार में वैकल्पिक राजनीतिक ताकत के सवाल पर संजय झा ने कहा कि उपचुनाव में बहुत सारे लोग चुनाव लड़े उसमें, रिजल्ट सामने में है। यहां का चुनाव एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन ही होगा।







