ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव से दूर रहे AIMIM…………….

UB India News by UB India News
July 5, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार चुनाव से दूर रहे AIMIM…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के महागठबंधन में शामिल होने के प्रस्ताव पर आरजेडी और जेडीयू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने ओवैसी को चुनाव न लड़ने की सलाह दी है, वहीं जेडीयू नेता नीरज कुमार ने ओवैसी से उनके पुराने बयानों पर टिके रहने की बात कही है। AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर महागठबंधन में शामिल करने की मांग की है, ताकि सेक्युलर वोटों का विभाजन रोका जा सके।

बिहार चुनाव न लड़ें ओवैसी- RJD

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओवैसी का बेस हैदराबाद में है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी चुनाव ना लड़ना भी मदद करना होता है। मनोज झा ने कहा, ‘ओवैसी साहब का बेस हैदराबाद में है। ओवैसी जब भी कहीं और चुनाव लड़ते हैं तो उसका फल क्या निकलता है- वो ओवैसी भी जानते हैं।’

  
ओवैसी को राजद ने दे दिया चिट्ठी का जवाब

उन्होंने आगे कहा कि अगर ओवैसी बीजेपी को हराना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। मनोज झा ने यह भी कहा कि ओवैसी के चुनाव लड़ने या ना लड़ने से क्या होता है, यह बात ओवैसी और उनके सलाहकार जानते हैं। मनोज झा ने कहा कि कई बार चुनाव में ऐसे क्षण आते हैं जब आप ना लड़ने का फैसला करते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की लंबी लकीर का जिक्र करते हुए ओवैसी से इस पर विचार करने का आग्रह किया।

बिना दान के लालू गेट नहीं खोलेंगे- JDU

वहीं, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने ओवैसी से उनके पहले दिए गए बयानों पर टिके रहने की बात कही। उन्होंने आरजेडी पर ओवैसी के 4 विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया।
नीरज कुमार ने कहा, ‘ओवैसी क्या अपने बयान पर टिकेंगे जो उन्होंने पहले दिए हैं। आरजेडी ने ओवैसी के 4 विधायक तोड़ लिए थे। आरजेडी बिना दान और जकात के कुछ काम नहीं करती है। ओवैसी साहब बिना दान के लालू गेट नहीं खोलेंगे।’

AIMIM ने लिखी थी लालू को चिट्ठी

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि AIMIM 2015 से बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही है और शुरुआत से ही यह प्रयास करती रही है कि चुनावों में सेक्युलर वोटों का विभाजन ना हो। अख्तरुल ईमान ने लिखा कि सेक्युलर वोटों का विभाजन सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने का मौका देता है। इसी सोच के साथ AIMIM पहले भी महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा रखती थी, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और AIMIM चाहती है कि उसे महागठबंधन में शामिल किया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
क्या यही नीतीश कुमार का सुशासन है?

वोटर पुनरीक्षण के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे पप्पू यादव, 9 जुलाई को बिहार बंद

बिहार मतदाता सूची रिवीजन का पहला फेज पूरा, 1.5 करोड़ घरों में हुआ सर्वे

बिहार मतदाता सूची रिवीजन का पहला फेज पूरा, 1.5 करोड़ घरों में हुआ सर्वे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend