ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतियों का सम्मान

UB India News by UB India News
June 17, 2025
in अवार्ड, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम मोदी बोले- ये 140 करोड़ भारतियों का सम्मान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों की यात्रा पर हैं. इस यात्रा की शुरुआत साइप्रस से हुई है. यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. खासतौर पर इसलिए कि बीते 23 साल में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस का दौरा किया है. इससे भी बड़ी बात यह है कि साइप्रस, तुर्की के साथ लंबे समय से विवादित क्षेत्रीय मुद्दों से जूझ रहा है- और ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी का वहां पहुंचना तुर्की के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं आपका (साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं. यह सम्मान केवल मेरा नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है, ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है. उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का ये सम्मान है. ये हमारे देश के सांस्कृतिक, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम के विचारधारा का सम्मान है. मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूं. सभी भारतीयों की ओर से मैं इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं. ये अवार्ड शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में इसका महत्व समझता हूं और उस भाव से इसको लेता हूं. मुझे विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आनेवाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को छूएगी. हम मिलकर ना केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के लिए उसके निर्माण के लिए मिलकर योगदान देंगे.’

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

पीएम मोदी को साइप्रस ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को साइप्रस की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III – से सम्मानित किया गया.

साइप्रस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति भवन में सेना ने दी सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइप्रस के निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में आधारिक रूप से स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की.

तुर्की के दुश्मन से पीएम मोदी ने मजबूत की दोस्ती

पीएम मोदी का साइप्रस पहुंचने पर खुद राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा के पीछे भौगोलिक कूटनीति है. भारत तुर्की की पाकिस्तान के साथ नजदीकी को लेकर पहले से ही सतर्क है और ऐसे में तुर्की के चिरविरोधी साइप्रस के साथ संबंध गहरे करना भारत की रणनीतिक प्राथमिकता बनता जा रहा है. यही वजह है कि पीएम मोदी का यह दौरा ‘तुर्की की छाती पर मूंग दलने’ के रूप में देखा जा रहा है.

साइप्रस में मोदी-निकोस की मीटिंग, 4 बातें…

  • भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले एक दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और बहुत निकट भविष्य में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
  • साइप्रस लंबे समय से हमारा भरोसेमंद साझेदार रहा है और यहां से भारत में काफी निवेश हुआ है। कई भारतीय कंपनियां भी साइप्रस आई हैं और एक तरह से साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा है। आज आपसी व्यापार 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
  • ऐसा 6 दशक बाद हुआ है कि भारत में लगातार तीसरी बार एक ही सरकार चुनी गई है। पिछले 10 सालों में डिजिटल क्रांति आई है। दुनिया में भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI की चर्चा है। साइप्रस को इसमें शामिल करने के लिए बातचीत चल रही है और मैं इसका स्वागत करता हूं।
  • हम भारत में भविष्य के बुनियादी ढांचे के विकास में सालाना 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर रहे हैं। इनोवेशन भारत की आर्थिक ताकत का एक मज़बूत स्तंभ बन गया है। हमारे 1 लाख से ज़्यादा स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं।’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
साइप्रस में पीएम मोदी ने दुनिया को दिलाया भारत की ताकत का एहसास, किए कई बड़े समझौते और ऐलान

साइप्रस में पीएम मोदी ने दुनिया को दिलाया भारत की ताकत का एहसास, किए कई बड़े समझौते और ऐलान

‘डीके टैक्स’ से बिहार की राजनीति में उबाल !

बिहार की सियासत में परिवारवाद को लेकर बहस चरम पर ................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend