ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अहमदाबाद में विमान क्रैश होने पर बिहार में शोक की लहर……

UB India News by UB India News
June 13, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा , विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही विमान दोपहर में 1.40 के आसपास मेघानी नगर क्षेत्र में क्रैश हो गया, जिससे चारों ओर हड़कंप मच गया. विमान से उठी आग की लपटों ने सबको झकझोर दिया है. बताया जा रहा है कि इसमें 242 यात्री सवार थे. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, और दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बिहार में भी शोक की लहर है. बिहार से भी लगातार नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और वे इस हादसे पर अपनी संवेदनशीलता व्यक्त कर रहे हैं. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

सीएम नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X (एक्स) प्लेटफॉर्म के जरिए इस हादसे को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने लिखा “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. एयर इंडिया के विमान हादसे की इस खबर से मैं अत्यंत मर्माहत हूं. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं.

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं, जिसमें 242 यात्री सवार थे. ईश्वर से प्रार्थना है कि यात्री और चालक मेंबर सुरक्षित रहें.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने लिखा- “अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटना की दुखद खबर से मन उदास है. इस दुर्घटना के मद्देनजर सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं.”
पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा- “बहुत बड़ा हादसा है, पटना पहुंचे तब खबर मिली है बहुत दुखद है. इसकी डिटेल्स जानना पड़ेगी हमारे लिए बहुत दुखद है विश्वास नहीं हो रहा है ऐसी घटनाओं पर”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
अमेरिका की दोहरी नीति से सतर्क रहने की जरूरत……………

अमेरिका की दोहरी नीति से सतर्क रहने की जरूरत...............

तबाही का ये मंजर बेहद खौफनाक…. अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

तबाही का ये मंजर बेहद खौफनाक.... अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend