ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निलंबित पुलिसकर्मी के घर STF ने की छापेमारी , भारी मात्रा में कारतूस-हथियार बरामद , दोनों तरफ से हुई फायरिंग

UB India News by UB India News
June 7, 2025
in अपराध, खास खबर, समस्तीपुर
0
निलंबित पुलिसकर्मी के घर STF ने की छापेमारी , भारी मात्रा में कारतूस-हथियार बरामद , दोनों तरफ से हुई फायरिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के समस्तीपुर में एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में कार्यरत सरोज सिंह के घर पर छापेमारी की जा रही है. इस दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से कई राउंड गोलीबारी हुई. पुलिस सरोज सिंह के घर की तलाशी ले रही है.
जानकारी के अनुसार इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं. सरोज सिंह बिहार पुलिस में कार्यरत हैं, लेकिन फिलहाल निलंबन पर हैं. बताया जा रहा है कि सरोज सिंह आपने इलाके के दबंग पुलिस अफसर हुआ करते हैं. बिहार पुलिस महकमे के सीनियर अधिकारियों को सरोज सिंह के गलत कारनामों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था.

सरोज सिंह ने किया सरेंडर
वहीं बिहार पुलिस मकहमे को यह भी लीड मिली कि सरोज सिंह के घर पर अवैध रूप से कई हथियार रखे गए हैं, जिसके बाद आज STF की टीम ने रेड मारी. रेड के दौरान एसटीएफ को सरोज सिंह के घर से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. हालांकि इस दौरान रेड शुरू होते ही पहले सरोज की तरफ फायरिंग की गयी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. थोड़ी देर बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग के सामने सरोज सिंह हार मान गए और STF पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

दोनों ओर से कई राउंड की गई फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने फायरिंग की। इसके जवाब में STF की ओर से भी फायरिंग की गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है।

छापेमारी में STF टीम के साथ पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी और बिहार पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं।

दबंग पुलिस अफसर वाली छवि

सरोज सिंह बिहार पुलिस में ASI हैं, फिलहाल सस्पेंड हैं। बताया जाता है कि सरोज सिंह की अपने इलाके में दबंग पुलिस अफसर वाली छवि है।

बिहार पुलिस महकमे के सीनियर ऑफिसर्स को सरोज सिंह के गलत कामों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब ब्रिज का किये उद्घाटन  , पीएम का तिरंगा लेकर चहलकदमी: प्रतीकात्मक और राजनैतिक संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब ब्रिज का किये उद्घाटन , पीएम का तिरंगा लेकर चहलकदमी: प्रतीकात्मक और राजनैतिक संदेश

पटना में तेज बारिश, हवा भी चल रही, 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend