ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

UB India News by UB India News
June 3, 2025
in खास खबर, प्रदेश, मध्यप्रदेश
0
राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के महत्वाकांक्षी ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।  राहुल गांधी के आगमन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे से ऑब्जर्वर और वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठकें चल रही हैं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाने और भीतरघातियों की पहचान कर कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

इस अभियान के तहत कांग्रेस ने देशभर से 61 वरिष्ठ ऑब्जर्वरों को मध्य प्रदेश में तैनात किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, असम, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हैं। ये सभी नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में जाकर संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे और मजबूत नेतृत्व को तरजीह देने की दिशा में रिपोर्ट तैयार करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने इस अभियान की शुरुआत गुजरात से की थी, जहां पार्टी की स्थिति कमजोर मानी जाती है। अब मध्य प्रदेश इस अभियान का दूसरा बड़ा पड़ाव बन गया है।

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

लाइव ……..

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल स्थित पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक ले रहे हैं। इसमें नकुलनाथ को छोड़कर अन्य मेंबर मौजूद हैं।

इससे पहले एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया था। उन्होंने राहुल गांधी के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें हटाकर रास्ता साफ कराया, तब राहुल की गाड़ी आगे बढ़ी। यहां धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर भी गए।

राहुल करीब 6 घंटे भोपाल में रहेंगे। वे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में लगातार तीन बैठकें लेंगे। दोपहर बाद रवीन्द्र भवन में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के अधिवेशन को संबोधित करेंगे। एमपी में राहुल का यह एक दिवसीय दौरा पूरी तरह संगठनात्मक है। पूरा फोकस मौजूदा स्थिति समझकर आगे पार्टी के रिकंस्ट्रक्शन पर रहेगा।

राहुल का यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 3 दिन पहले यानी 31 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला महासम्मेलन को संबोधित किया था।

सीएम बोले- दादी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे। ये हमारी संस्कृति के विरुद्ध है। उनको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

Next Post
G7 शिखर सम्मेलन 2025 में भारत के शामिल होने की संभावना नहीं………..

G7 शिखर सम्मेलन 2025 में भारत के शामिल होने की संभावना नहीं...........

लालू प्रसाद यादव ने गरीब लोगों का शोषण किया हैं !……………………

लालू प्रसाद यादव ने गरीब लोगों का शोषण किया हैं !........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend