ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PMCH में रेप पीड़िता की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची महिला कार्यकर्ता

UB India News by UB India News
June 1, 2025
in कांग्रेस, पटना, स्वास्थ
0
PMCH में रेप पीड़िता की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची महिला कार्यकर्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में 10 वर्षीय दलित बच्ची के साथ रेप के बाद मौत हो जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इनकम टैक्स गोलंबर विरोध प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया। सभी ने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

उन्होंने मंगल पांडे और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची थी।

पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इस बलात्कार हत्याकांड के दो पहलू हैं। एक पहलू तो यह कि दलित बच्ची के साथ रेप करके उसे पर निर्मम तरीके से चाकू से वार किया गया।

सरकार ने इस बात को दो दिन तक दबाए रखा क्योंकि बिहार में पीएम साहब का प्रोग्राम था। जिस दिन प्रधानमंत्री ने जंगलराज की बात कही उसी दिन यह घटना होती है।

दूसरा पहलू हत्या है क्योंकि इसमें दोषी बिहार की सरकार है। सरकार ने हत्या की है। हम लोग पीड़िता से न्याय की मांग करते हैं। अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा तो आने वाले समय में हम लोग सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में चूड़ी लेकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में चूड़ी लेकर प्रदर्शन किया।

बच्ची को भर्ती करवाने PMCH पहुंचे थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर से पटना आई 10 साल की रेप पीड़ित बच्ची शनिवार की सुबह 11 बजे PMCH अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसे बेड नहीं मिला था। वह एम्बुलेंस में ही तड़पती रही।

इस बात की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ PMCH पहुंचे थे। बच्ची को बेड दिलाने के जद्दोजहद में वह लग गए थे।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी कॉल किया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

‘सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बच्ची की मौत’

बच्ची की मौत के बाद कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद PMCH के प्रसूति विभाग में उसे भर्ती कराया था। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण उस बच्ची की मौत आज सुबह हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल

नीतीश सरकार का बड़ा सियासी दांव, बिहार में कई नए आयोगों का गठन..........

बिहार में किंगमेकर बनना चाहते हैं चिराग पासवान?

बिहार में किंगमेकर बनना चाहते हैं चिराग पासवान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend