ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में मॉकड्रिल – सायरन की आवाज, घुप अंधेरा, फिर छाया सन्नाटा, सड़कों पर लगे भारत माता जय के नारे…

UB India News by UB India News
May 10, 2025
in TAZA KHABR, पटना, बिहार
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत से पूरे देशवासियों में पाकिस्तान के खिलाफ गहरा आक्रोश फैला है. युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को पूरे देश में मॉकड्रिल और ब्लैक आउट किया गया. शाम ठीक 7:00 जैसे ही देश भर में सायरन बजा, पूरा देश एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन गया. कुछ ही क्षणों में गांवों, शहरों और कस्बों की बिजली गुल हो गई, और पूरे देश ने एकजुटता का संदेश दिया.

पटना में ब्लैकआउट के पहले पुलिस जवानों ने माइकिंग कर लोगों से मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट में अपनी भागीदारी निभाई जाने की अपील की. पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा सरकार के इस आयोजन में सबसे आगे रहा. यहां निर्धारित समय से पहले ही सभी लाइटें बंद कर दी गईं. सड़क से गुजरने वाली वाहनों को भी बंद करा दिया गया. सिख समुदाय के लोगों ने देश की एकजुट का संदेश देते हुए गुरुद्वारे के बाहर बड़ी संख्या में जमा होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद किया. यह आयोजन न सिर्फ भारत की आंतरिक एकता का प्रतीक बना बल्कि पड़ोसी देशो को भी एक सख्त संदेश दे गया कि भारत किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर पूरी तरह तैयार है.

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

वहीं, ब्लैकआउट खत्म होते ही एक स्थानीय युवक इमरान ने ट्रिपल लोडिंग पुलिस के जवानों का वीडियो बनाया। लेकिन पुलिस वाले युवक का मोबाइल छीने और चलते बने।

बिना हेलमेट के पुलिसवाले।
बिना हेलमेट के पुलिसवाले।

दरअसल, देशभर के 244 जिलों में युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया था। इसके तहत बिहार की राजधानी पटना समेत पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय में यह अभ्यास किया गया।

पूर्णिया में 10 मिनट छाया रहा अंधेरा

पाक में आतंकियों के खिलाफ इंडियन एयरफोर्स ने एयरस्ट्राइक किया। जिस के बाद पाकिस्तान से जारी तनातनी के बीच पूर्णिया में बुधवार 7 मई को मॉक ड्रिल हुआ। पूर्णिया के आर एन साह चौक पर ठीक 6 बजकर 58 मिनट पर सायरन बजने लगी। सभी जगह से लाइटें बंद हो गईं। डीएम कुंदन कुमार, एसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीओ पार्थ गुप्ता पुलिस बल और वॉलंटियर्स तय समय से पहले आर एन साह पहुंच गए।

7 बजे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहा। सभी ने घर, प्रतिष्ठान, मंदिर यहां तक की बाइक और मोबाइल तक की लाइट तक बंद कर दी। इस दौरान पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। शहर के हृदयस्थली आर एन साह चौक पर आमदिनों से बिल्कुल अलग नजारा दिखाई दिया। ब्लैकआउट के दौरान गाड़ियों के पहिए रुके रहे।

खुद को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाने के लिए शहर के आर एन साह चौक पर सैकड़ों लोग जुट गए। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। 10 मिनट बाद फिर से बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई। वहीं ब्लैकआउट के बाद लाइट आते ही आर एन साह पर जुटे लोग जोश और उत्साह से भर गए। भारत और भारतीय सेना के जयघोष के नारे लगाते लोगों का उमंग देखने लायक था।

सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट्स को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। पूर्णिया को कैटगरी-2 में रखा गया है। कैटगरी-1 सबसे संवेदनशील और कैटेगरी-3 कम सेंसेटिव है। जिस वजह से पूर्णिया में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट हुआ।

ब्लैकआउट के दौरान आर एन साह चौक पर जुटे लोग।
ब्लैकआउट के दौरान आर एन साह चौक पर जुटे लोग।

अस्पताल और एंबुलेंस को ब्लैकआउट से छूट रही

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीएम कुंदन कुमार ने कहा, ‘ये मॉक ड्रिल भारत सरकार के सिविल डिफेंस गाइडलाइन के तहत की गई है। अभ्यास देश के 244 जिलों में किया गया हैं। जिसमें बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पटना और बेगूसराय जिलों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

मॉक ड्रिल को लेकर पूरी पूर्णिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इससे पहले फायर ब्रिगेड, पुलिस, थानों की गाड़ियां और अन्य आपातकालीन सेवाएं सायरन बजाकर लोगों को सूचित किया था। इमरजेंसी सेवाओं जैसे अस्पताल और एंबुलेंस को इस ब्लैकआउट से छूट रही।’

ब्लैकआउट के दौरान आर एन साह चौक पर मौजूद डीएम और एसपी।
ब्लैकआउट के दौरान आर एन साह चौक पर मौजूद डीएम और एसपी।

नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं

डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि यह केवल एक रिहर्सल है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि युद्ध छिड़ा नहीं है, यह सिर्फ एक रिहर्सल है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मॉक ड्रिल नागरिकों को जागरूक करने और सुरक्षा तंत्र की जांच के लिए की गई है। इस रिहर्सल में सिविल डिफेंस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल शामिल रही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल ,रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान

पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल ,रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जश्न में डूबा पूरा बिहार, मंदिरों में विशेष पूजा, मजार पर चढ़ाए गए मन्नतों वाले चादर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जश्न में डूबा पूरा बिहार, मंदिरों में विशेष पूजा, मजार पर चढ़ाए गए मन्नतों वाले चादर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend