ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जश्न में डूबा पूरा बिहार, मंदिरों में विशेष पूजा, मजार पर चढ़ाए गए मन्नतों वाले चादर

UB India News by UB India News
May 10, 2025
in TAZA KHABR, बिहार
0
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जश्न में डूबा पूरा बिहार, मंदिरों में विशेष पूजा, मजार पर चढ़ाए गए मन्नतों वाले चादर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। इस जश्न में केवल राजधानी ही नहीं बल्कि पटना जिले का बिहटा भी अछूता नहीं रहा। वहां के लोगों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना को धन्यवाद दिया। बिहटा के शिव मंदिर बाबा बिहटेश्वरनाथ पर सैकड़ो की संख्या में युवाओ ने पहुंचकर ढोल-नगाड़ा के साथ तिरंगा यात्रा निकाला। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर बाज़ार भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न हो गई।

पटना में तिरंगा यात्रा
इस दौरान युवाओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह से 22 तारीख को 28 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी उसका बदला भारत ने 15 दिन बाद आखिरकार ले ही लिया। युवाओं ने जोश भरते हुए कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, आगे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जिस तरह से आतंकवादियों ने देश की बहू बेटियों की सिंदूर पोछने का काम किया था आज हमारी भारतीय सेना और देश की सरकार ने मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

आरा में शौर्य दिवस
भोजपुर में बीजेपी ने पहलगाम आतंकवादी नरसंहार के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शौर्य दिवस मनाया। कार्यक्रम स्थानीय रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर परिसर में मनाया गया। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारतीय सेना तुम आगे बढ़ो, पूरा देश आपके साथ है। नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने सेना का समर्थन किया।

अररिया में तिरंगा यात्रा
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के रूप में भारतीय सैनिकों की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से उत्साहित लोगों ने बुधवार शाम फारबिसगंज में तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा में विधायक विद्यासागर समेत बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने भाग लिया और सैन्य कार्रवाई के पक्ष में नारेबाजी की। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अपने हाथों में तिरंगा ध्वज थामकर भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से निकलकर सदर रोड होते हुए स्टेशन चौक पर एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। जहां भाजपा नेताओं ने भारतीय सैनिकों की कार्रवाई को लेकर जश्न मनाया और जमकर पटाखे फोड़े।

मुजफ्फरपुर में पूजा
मुजफ्फरपुर जिले में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं ने इस एयर स्ट्राइक के सफलता को लेकर “हर हर महादेव” और “जय शिव बोल बम” के नारे लगा रहे थे। मंदिर परिसर में एक अद्वितीय उत्साह और भक्ति का माहौल था। मंदिर के उपस्थित सभी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा था। वे अपने परिवार और मित्रों के साथ मंदिर आए थे और भगवान शिव की पूजा कर रहे थे। मंदिर परिसर में एक अद्वितीय ऊर्जा और उत्साह था, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा था। वही कंबल शाह मजार पर चादर पोशी के बाद मुसलमानों ने कहा कि इस्लामाबाद में फहराएंगे भारत का तिरंगा। पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक पर मंदिर से लेकर मजार तक जश्न का माहौल रहा।

पूर्णिया में सेना का समर्थन
पहलगाम में आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान से इसका बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसको लेकर पूर्णिया में जश्न का माहौल है। लोग हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर भारत माता की जय जयकार कर रहे थे और जमकर आतिशबाजी कर रहे थे। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार भोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे। आज सचमुच भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को मिट्टी में मिला दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
पाक आर्मी की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, 12 सैनिकों मौत………….

पाक आर्मी की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, 12 सैनिकों मौत.............

अभी अधूरा है ऑपरेशन सिंदूर? कौन बनेगा अगला निशाना

अभी अधूरा है ऑपरेशन सिंदूर? कौन बनेगा अगला निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend