ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्लेऑफ की राह में अहम मुकाबला आज….

UB India News by UB India News
April 21, 2025
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
प्लेऑफ की राह में अहम मुकाबला आज….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 39वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।

इस सीजन गुजरात की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर मौजूद है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियंस KKR का प्रदर्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। कोलकाता की टीम 7 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

5वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

टाइटंस और नाइट राइडर्स IPL में पांचवीं बार आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच अब तक 4 IPL मैच खेले गए हैं। 2 में गुजरात और 1 में कोलकाता को जीत मिली। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दोनों टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 बार भिड़ीं, उस मैच में KKR को 3 विकेट से जीत मिली।

रहाणे KKR के टॉप स्कोरर

कप्तान अजिंक्य रहाणे KKR के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 7 मैचों में कुल 221 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में RCB के खिलाफ 31 गेंदो में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवती ने 7 मैचों में 10 विकेट झटके हैं। वे KKR के टॉप विकेट टेकर हैं।

सुदर्शन GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 7 मैचों में कुल 365 रन बनाए हैं। सुदर्शन इस सीजन में अब तक 4 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। वे इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वहीं गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर हैं। उन्होंने 7 मैचों में कुल 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 रन देकर 3 विकेट हॉल लिया था।

पिच रिपोर्ट ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रैंडली है। इस स्टेडियम में अब तक 96 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 40 और चेज करने वाली टीमों ने 56 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन कोलकाता के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन 21 अप्रैल को कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहेगा। पूरे दिन काफी तेज धूप रहेगी। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। इस दिन यहां का तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्त्या, अंगकृष रघुवंशी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

Next Post
सरदार राजा होंगे दिल्ली के नए मेयर,AAP ने चुनाव से पहले ही मानी हार

सरदार राजा होंगे दिल्ली के नए मेयर,AAP ने चुनाव से पहले ही मानी हार

वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

केस फाइल कीजिए, इसके लिए अनुमति की जरूरत नहीं है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend