ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा नेता कन्हैया कुमार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई……….

UB India News by UB India News
April 14, 2025
in पटना, भाजपा
0
प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा नेता कन्हैया कुमार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कन्हैया कुमार पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा और अमर्यादित टिप्पणी का इस्तेमाल किया था। भाजपा नेता दानिश इकबाल ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को चेतावनी दी है कि वह इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ें और उचित कार्रवाई करें। पार्टी का कहना है कि भारत की एकता और संप्रभुता को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को जेल में होना चाहिए। भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल सहित कई नेता कोतवाली थाना पहुंचे और इस मामले को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

इकबाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एक निजी न्यूज चैनल पर 11 अप्रैल को इंटरव्यू के दौरान देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। कन्हैया ने कहा था कि “पीएम मोदी संघी हैं और आरएसएस आतंकवादी है।” कन्हैया कुमार के इस बयान से देश की करोड़ों जनता की भावना को ठेस पहुंची है। यह बहुत बड़ा अपराध है। इसीलिए बिहार पुलिस से अनुरोध है कि वह कन्हैया कुमार पर कड़ी कार्रवाई करे।

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

पुलिस की कार्यवाही
कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार ने जानकारी दी है कि लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

साक्षात्कार में आरोप

शिकायत में यह उल्लेख किया गया है कि 11 अप्रैल को प्रसारित हुए साक्षात्कार के दौरान कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण यह मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में भी दर्ज हुआ केस
बता दें कि एक दिन पहले भी पटना में कन्हैया कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वह पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आवास की तरफ जा रहे थे।

इसको लेकर पुलिस ने कन्हैया कुमार समेत 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि, बाद में एसकेपुरी थाने से सभी को बांड भरा कर छोड़ दिया गया। प्राथमिकी नगर निगम के रजिस्ट्रार गोपाल प्रसाद चौहान की लिखित शिकायत पर की गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बिच कल होगी अहम् बैठक…………

बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बिच कल होगी अहम् बैठक............

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो, मैस्कॉट का सीएम नीतीश कुमार ने किया लोकापर्ण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो, मैस्कॉट का सीएम नीतीश कुमार ने किया लोकापर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend