ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को जेपी गंगा पथ वे की दी सौगात ……….

UB India News by UB India News
April 11, 2025
in पटना, परिवहन, मुख्यमंत्री
0
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को जेपी गंगा पथ वे की दी सौगात ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में गंगा नदी के किनारे जेपी पथ पर कंगन घाट से लेकर दीदारगंज तक एलिवेटेड रोड (मरीन ड्राइव) बनकर तैयार है. यह पुल बीएआरडीसी (बिहार राज्य पथ निर्माण निगम) ने बनवाया है,  सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को जेपी गंगा पथ के कंगन घाट से लेकर दीदारगंज तक एलिवेटेड रोड का लोकार्पण कर दिया है. इसके साथ ही दीघा से दीदारगंज तक गंगा पथ पर करीब 20 किलोमीटर का सफर बड़ी ही आसानी से तय हो जाएगा. इस परियोजना का निर्माण करीब 3831 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. पटना शहर के दो महत्वपूर्ण छोरों को जोड़ने वाली इस अतिमहत्वपूर्ण सड़क की लंबाई 20.5 किलोमीटर है.

बता दें, दीघा से दीदारगंज तक बने इस गंगा पथ को सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. ऐसे में अब जब इस पथ वे के पांचवें चरण का उद्घाटन हो रहा है तो इसे काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने मरीन ड्राइव के इस पेज का उद्घाटन कर पटनावासियों को बड़ी सौगात दी है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इन इलाकों में पहुंचना होगा आसान

इस पथ के बनने से दीदारगंज से पीएमसीएच और एम्स तक एंबुलेंस अब बिना ट्रैफिक जाम सीधे पहुंच सकेगी. वहीं गायघाट-बाइपास-जीरो माइल मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी और समय की बचत होगी. गंगा पथ के बन जाने के बाद से अटल पथ, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, एनआईटी, गायघाट, कंगन घाट, कृष्णा घाट और पटना-बख्तियारपुर फोरलेन बाइपास पहुंचाना आसान हो जाएगा. खास बात यह है कि जेपी गंगा पथ का अभी पूर्व और पश्चिम दिशा में और विस्तार होना है.

जेपी गंगा पथ को दीघा से दीदारगंज के बीच लोगों की सुविधा के लिए अटल पथ, एलसीटी घाट, एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के समीप गांधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट एवं पटना घाट से जोड़ा गया है। गांधी सेतु और दीघा सेतु से भी इसे जोड़ा गया है। इसी साल बनने वाले कच्ची दरगाह-बिदुुपुर 6लेन सेतु से ये जुड़ जाएगा। गंगा पथ से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में गंगा पथ की पूरब दिशा में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़ होते हुए मोकामा तक तेज कनेक्टिविटी हो जाएगी। वहीं, पश्चिम दिशा में बिहटा, कोईलवर तक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री इन विस्तारित योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं।

गंगा पथ चरणबद्ध तरीके से ऐसे बन पाया

  • पहले चरण में दीघा से पीएमसीएच तक 7.5 किलोमीटर (24 जून 2022)
  • दूसरे चरण में पीएमसीएच से गायघाट तक 5 किलोमीटर (14 अगस्त 2023)
  • तीसरे चरण में गायघाट से कंगन घाट तक 3 किलोमीटर (10 जुलाई 2024)
  • चौथे चरण में कृष्णा घाट संपर्क पथ (3 अक्टूूबर 2024)
  • अब दीघा से 20.5 किलोमीटर दीदारगंज तक पूरा निर्माण (10 अप्रैल 2025)

सीएम ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल स्थल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल एवं पहुंच पथ का गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पटना-बख्तियारपुर 4-लेन बाईपास से राघोपुर तक निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराएंं। 4988.40 करोड़ रुपए की लागत से गंगा नदी पर इस 6-लेन ग्रीन फिल्ड पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

पटना के गांधी मैदान में जन सुराज की आज पहली रैली.............

हाथ में बेड़ी कमर में जंजीर लगाये भारत की जमी पर तहव्वुर राणा की उल्टी गिनती शुरू……..

हाथ में बेड़ी कमर में जंजीर लगाये भारत की जमी पर तहव्वुर राणा की उल्टी गिनती शुरू........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend