ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में रही रामनवमी की धूम, सीएम नीतीश कुमार ‘खो’ गए भक्ति में………….

UB India News by UB India News
April 7, 2025
in पटना, मुख्यमंत्री
0
पटना में रही रामनवमी की धूम, सीएम नीतीश कुमार ‘खो’ गए भक्ति में………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में रविवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में एक मजेदार वाकया भी हुआ जब मंच से घोषणा हुई कि ‘एक बच्चा खो गया है, जिसके पिता का नाम नीतीश कुमार है।’

पटना शहर के मंदिरों में रामनवमी को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की और जन्मोत्सव मनाया। शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने शोभायात्रा का स्वागत किया. उन्होंने भगवान राम की आरती भी की। अभिनंदन समिति ने मुख्यमंत्री को एक प्रतीक चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

नीतीश कुमार का बच्चा खो जाने की घोषणा से सभी हंसने लगे

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जा रहे थे, तभी मंच से एक बच्चे के खो जाने की घोषणा हुई। उस बच्चे के पिता का नाम भी नीतीश कुमार था। यह सुनकर मंच पर बैठे सभी लोग हंसने लगे।

नीतीश कुमार भजन पर झूमते दिखाई दिए

इससे पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान राम के भजन पर झूमते हुए दिखाई दिए। वे भक्ति में डूबे हुए थे। उन्होंने लोगों से भी ताली बजाने की अपील की।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शामिल है। इसके अलावा पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और आयोजन समिति के सदस्य भी वहां मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
राहुल गांधी को वक्फ पर बोलना चाहिए था’………….

राहुल गांधी को वक्फ पर बोलना चाहिए था'.............

वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

राज्यपाल विधानसभा से पारित कानून को अनिश्चित काल तक नहीं रोके रह सकते.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend