ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

परिसीमन आयोग ही निर्वाचन क्षेत्र का पुनर्गठन तय करेगा और यह केवल जनसंख्या पर आधारित नहीं होगा………………..

UB India News by UB India News
March 24, 2025
in खास खबर, प्रदेश
0
महंगाई पर मौसम भारी……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि प्रस्तावित परिसीमन आयोग इस पूरी कवायद का आधार तय करने के लिए अंतिम प्राधिकारी होगा। उन्होंने विपक्ष के उन दावों का खंडन किया कि निर्वाचन क्षेत्र का पुनर्गठन केवल जनसंख्या के आधार पर होगा। निर्मला ने चेन्नई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि दक्षिणी राज्य प्रभावित नहीं होंगे।

वित्त मंत्री ने साफ किया कि कांग्रेस सदस्य और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जो कहते हैं, उसके विपरीत, बीजेपी ने कभी नहीं कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन किया जाएगा। निर्मला ने जोर देकर कहा कि जनगणना पूरी होने के बाद ही परिसीमन आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्य ‘देश भर में घूमकर सभी राज्यों की राय लेंगे’।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

वित्त मंत्री ने लद्दाख का दिया उदाहरण
विपक्ष के तर्कों का जवाब देते हुए उन्होंने लद्दाख का उदाहरण दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर जनसंख्या को एकमात्र कारक माना जाए तो लद्दाख का एक भी प्रतिनिधि नहीं होगा, बल्कि कई अन्य कारक भी हैं। निर्मला ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके पर भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उछालने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि डीएमके ने राज्य के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है। अगर उन्होंने चार अच्छे काम किए, तो उन्होंने 40 बुरे काम किए। अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस में एक सवाल यह है कि क्या उनकी पार्टी का कोई सदस्य इसमें शामिल है। कल्लाकुरिची (जहरीली शराब कांड) मामले की क्या स्थिति है, जहां अवैध शराब पीने से लोगों की मौत हुई थी?

परिसीमन के मुद्दे पर राजनीति
निर्मला ने तर्क दिया कि वे (डीएमके) जानते हैं कि यह सब 2026 के विधानसभा चुनाव में एक मुद्दा बन जाएगा और इसलिए उन्होंने परिसीमन का मुद्दा उठाया। कई मुद्दों पर इंडिया ब्लॉक में मतभेदों को उजागर करते हुए, वित्त मंत्री ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व कमजोर है और इसे आगे बढ़ाने वाला कोई नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा की एंट्री…

औरंगजेब विवाद के बीच राणा सांगा की एंट्री...

भ्रष्ट देशों की सूची जारी,  दुनिया के 180 देश हैं भ्रष्ट, भारत का 96वाँ स्थान…

कहां खपाई जाती है करोड़ों की रिश्वत रकम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend