ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनता ही तय करेगी भविष्य का रास्ता…………

UB India News by UB India News
February 25, 2025
in जदयू, पटना
0
जनता ही तय करेगी भविष्य का रास्ता…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। निशांत ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में इस ओर इशारा किया है। उन्होंने लोगों से अपने पिता के लिए वोट मांगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके कामों का प्रचार करने के लिए कहा। हालांकि, सीधे तौर पर अपनी राजनीतिक एंट्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पहले मीडिया से दूर रहने वाले निशांत अब खुलकर सामने आ रहे हैं और बेबाकी से सवालों के जवाब दे रहे हैं। यह बदलाव कई सवाल खड़े करता है।

क्या निशांत का राजनीति में आना कन्फर्म?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में कदम रखने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब तक उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। हाल ही में मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। उन्होंने न सिर्फ अपने पिता नीतीश कुमार के लिए वोट मांगे, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनके कामों का प्रचार करने का आह्वान किया।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

निशांत की अपील के मायने समझिए

निशांत ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा, कि ‘मैं मीडिया के जरिए बिहार युवाओं को और हर तबके के लोगों से कहना चाहता हूं कि वो मेरे पिता के लिए वोट करें, क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया।’ उन्होंने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में बिहार की जनता ने 43 सीटें दीं, फिर भी उन्होंने (नीतीश कुमार) विकास का काम जारी रखा लेकिन इस बार थोड़ा सीटें बढ़ाना जरूरी है ताकि आगे भी विकास का काम चलता रहे।’ निशांत के इस ताजा बयान से इतना साफ लग रहा है उन्होंंने कम से कम उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी राजनीति में दिलचस्पी ही नहीं है, इसीलिए वो इसमें नहीं आना चाहते।

जनता के दरबार में चलते हैं- निशांत

दरअसल निशांत अपनी दिवंगत माता और सीएम नीतीश कुमार की स्व. पत्नी मंजू सिन्हा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने आए थे। जब पत्रकारों ने निशांत से ये पूछा कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव कह रहे हैं कि आप राजद जॉइन कर लीजिए। इस पर निशांत ने बगैर हिचके बड़ी बात कह दी। उन्होंने इतना कह कर बड़ा इशारा दे दिया कि ‘अरे भाई जो भी कहें, जनता के दरबार में चलते हैं, वही बताएगी कि क्या करना है, जनता देखेगी कौन क्या कहते हैं?’

पहली बार नए तेवर में नीतीश के बेटे निशांत

पहले मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले निशांत के इस बदले हुए अंदाज ने सबको चौंका दिया है। पहले जहां वो मीडिया के सामने आने से कतराते थे, वहीं अब वो न सिर्फ खुलकर सामने आ रहे हैं, बल्कि हर सवाल का जवाब भी दे रहे हैं। यह बदलाव उनके राजनीति में आने की अटकलों को और बल देता है। देखना होगा कि आने वाले समय में वो क्या कदम उठाते हैं। क्या वो वाकई अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल, उनकी सक्रियता बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लाती दिख रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
बिहार चुनाव की पटकथा लिखने आए मोदी लकीर खीच के चले गए ! …………………

बिहार चुनाव की पटकथा लिखने आए मोदी लकीर खीच के चले गए ! .....................

बिहार में मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, सम्राट को पटना तो विजय सिन्हा को दो जिलों की जिम्मेदारी

बिहार कैबिनेट: बजट से पहले 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend