ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो

UB India News by UB India News
February 11, 2025
in TAZA KHABR
0
केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनमें दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, ACB की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है। अगर AAP की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया तो ACB दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर इन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करेगी।

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इससे पहले 7 फरवरी को ACB की टीम अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे तक केजरीवाल के घर में जांच की, लीगल नोटिस दिया और रवाना हो गई।

दिल्ली चुनाव नतीजों से एक दिन पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा उनके विधायकों और कैंडिडेट्स को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दे रही है। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के LG वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की थी। LG ने जांच का जिम्मा ACB को सौंपा था।

7 फरवरी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के पहुंचने के बाद संजय सिंह भी वकीलों को लेकर केजरीवाल के घर पहुंचे थे।
7 फरवरी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के पहुंचने के बाद संजय सिंह भी वकीलों को लेकर केजरीवाल के घर पहुंचे थे।
नोटिस में 16 आप विधायकों की जानकारी मांगी थी
ACB ने नोटिस में केजरीवाल से उन 16 आप विधायकों की जानकारी मांगी थी, जिनके बारे में दावा किया गया था कि उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी। इसके अलावा इन विधायकों के सोशल मीडिया पोस्ट और रिश्वत की पेशकश करने वालों की पहचान से संबंधित जानकारी भी मांगी गई थी। ACB ने आरोपों पर आप नेताओं से आरोप से जुड़े सारे सबूत मांगे हैं।

ACB के AAP नेताओं से 5 सवाल…

आरोपों से जुड़ी पोस्ट आपने लिखी या किसी और ने।
जिन 16 विधायकों को पैसे ऑफर किए गए, उनकी जानकारी दीजिए।
उन फोन नंबर्स की जानकारी दीजिए, जिनसे विधायकों को कॉल आए थे।
आरोपों से जुड़े सबूत दीजिए, ताकि कार्रवाई की जा सके।
ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए, जो झूठे आरोप लगाकर परेशानी खड़ी करते हैं।
केजरीवाल ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि पार्टी उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है और हर एक को 15 करोड़ रुपए की पेशकश कर रही है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि ‘गाली गलौच पार्टी’ (भाजपा) को 55 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। पिछले दो घंटों में हमारे 16 उम्मीदवारों को फोन आए हैं कि अगर वे आप छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाएं, तो उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा और 15 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर भाजपा को 55 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं तो फिर उन्हें हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? ये साफ है कि ये फर्जी सर्वे सिर्फ माहौल बनाने के लिए कराए गए हैं ताकि कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। लेकिन गाली गलौच करने वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।’ यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना से दो दिन पहले (6 फरवरी) दिया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर, पांच बार का चैंपियन ब्राजील बाहर

by UB India News
July 6, 2026
0

नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. नॉर्वे ने पहली...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 5, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

Next Post
रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो Youtube से हटा

रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो Youtube से हटा

अमेरिका में भी छाए PM मोदी: चुनाव प्रचार के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगले सप्ताह मिलूंगा

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का क्या एजेंडा रहेगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend