ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रगति यात्रा पर मुंगेर पहुंचे सीएम नीतीश,1438 करोड़ के कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

UB India News by UB India News
February 6, 2025
in खास खबर, बिहार, मुंगेर
0
प्रगति यात्रा पर मुंगेर पहुंचे सीएम नीतीश,1438 करोड़ के कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रगति यात्रा के चौथे चरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर के तारापुर अनुमंडल पहुंचे, वहां पर वे रणगांव में धोवाई पंचायत का भ्रमण किया।  उसके बाद सीएम नीतीश ने एचडब्लूयूसी और जीविका के पुस्तकालय, म०वि० रणगांव का निरीक्षण किया और बंशीपुर स्थित रिंग रोड का उद्घाटन किया ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  रणगांव स्थित मैदान मे विभिन्न विभागों द्वारा लगाएगये स्टालों का निरीक्षण भी किया।इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,ब्रजेश सिंह मुख्य सचिव,डीजीपी और तारापुर एमपी अरुण भारती,तारापुर विधायक राजीव सिंह मौजूद थे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान वह 440 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।  इसके लिए यहां 162 योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट लगाए गए थे। 100 बेड वाला नया सदर अस्पताल भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। किला परिसर स्थित राजा-रानी तालाब को नगर निगम प्रशासन ने उद्घाटन के लिए तैयार कर लिया है,और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इस तालाब का सौंदर्यीकरण 6 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से किया गया है। तालाब के किनारे रंगीन बोट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। जिससे यह बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है। इसके अलावा तालाब में फव्वारा और थ्रीडी पेंटिंग भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

तारापुर के रणगांव से होगी यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत तारापुर के रणगांव से होगी, जहां वे 100 करोड़ की लागत से बनने वाले रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से ऋषिकुंड पहुंचेंगे, जहां वे इस पर्यटन स्थल का निरीक्षण करेंगे। यहां 22 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सुंदरीकरण योजना का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।

मुख्यमंत्री नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चरौन गांव में 4.30 करोड़ की लागत से तैयार खेल मैदान सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बनाए गए 15 स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगे।

मॉडल अस्पताल और डीपीआरसी भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री सदर अस्पताल का भी दौरा करेंगे और यहां 32 करोड़ की लागत से निर्मित 100 बेड के मॉडल अस्पताल एवं 10 बेड के आईसीयू का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे 6 करोड़ की लागत से बने डीपीआरसी भवन का भी उद्घाटन करेंगे।

मुंगेर के प्रमंडलीय मुख्यालय में स्थित राजारानी तालाब को आदर्श पार्क के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे और 6 फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां मत्स्य पालन और नौका विहार की भी व्यवस्था की गई है, जिससे स्थानीय लोग बोटिंग का आनंद ले सकेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था और यातायात में बदलाव

मुंगेर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एसटीएफ और जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान *यातायात में बदलाव* किया गया है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री के इस दौरे से *मुंगेर के विकास को एक नई दिशा* मिलेगी और कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 दिनों में दूसरी बार आज पटना पहुंचे,

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 दिनों में दूसरी बार आज पटना पहुंचे,

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली में वोटिंग जारी , 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली में वोटिंग जारी , 11 बजे तक करीब 20 फीसदी मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend